दोमंजिला मकान में लगी आग, हजारों को सामान जला

संवाद सूत्र थल विकास खंड बेरीनाग की ग्राम पंचायत संगौड़ तोक गांव नौतोपिया खंडार में अज्ञात

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 07:28 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 07:28 PM (IST)
दोमंजिला मकान में लगी आग, हजारों को सामान जला
दोमंजिला मकान में लगी आग, हजारों को सामान जला

संवाद सूत्र, थल : विकास खंड बेरीनाग की ग्राम पंचायत संगौड़ तोक गांव नौतोपिया खंडार में अज्ञात कारणों से लगी आग से दो मंजिला मकान जल गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से अन्य मकानों को आग की लपटों से बचाया गया।

नौतोपिया खंडार गांव निवासी हयात सिंह कार्की के परिवार के सदस्य खेतों में कार्य के लिए गए थे। दोपहर साढ़े बारह बजे मकान से धुआं उठने लगा। गांव के अन्य परिवारों के लोग भी खेतों में थे। मकान से धुआं उठते देख कर ग्रामीण गांव की तरफ भागे तब तक हयात सिंह के मकान से आग की लपटें तेज हो गई थी। उसके मकान से ही अन्य मकान भी सटे थे। ग्रामीणों द्वारा लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, परंतु तब तक घर में रखा सारा सामान जल गया था। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा गौशालाओं में बंधे जानवरों को निकाल कर बचाया।

घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दिए जाने के बाद राजस्व उप निरीक्षक ने गांव में पहुंच कर क्षति का आंकलन किया। पीड़ित परिवार का अधिकांश सामान जल कर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने घटना को आपदा बताते हुए पीड़ित परिवार को आपदा मद से मदद दिलाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी