इंजीनियर डे पर याद किए गए अभियंता सम्राट इं. विश्वेसरैया

पिथौरागढ़ में अभियंता सम्राट इं. मोक्ष गुंडम विश्वेसरैया की जयंती मंगलवार को अभियंता दिवस के रूप में मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 05:13 AM (IST)
इंजीनियर डे पर याद किए गए अभियंता सम्राट इं. विश्वेसरैया
इंजीनियर डे पर याद किए गए अभियंता सम्राट इं. विश्वेसरैया

पिथौरागढ़, जेएनएन : अभियंता सम्राट इं. मोक्ष गुंडम विश्वेसरैया की जयंती मंगलवार को अभियंता दिवस के रू प में धूमधाम से मनाई गई। अभियंताओं ने विश्वेसरैया के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

डिप्लोमा इंजीनियर संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अभियंताओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए इं. एम विश्वेसरैया व इं. आरपी दत्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष इं. प्रकाश जोशी व संचालन सचिव इं. दिनेश पांडे ने किया। जिलाध्यक्ष जोशी ने वर्तमान समय में एक इंजीनियर के दायित्व व जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में इं. दिनेश जोशी, इं. जयपाल दौसाल, इं. नरेंद्र मोहन गढ़कोटी, इं. हेमंत पाठक, इं. योगेश रिखारी, इं. प्रदीप नेगी, मनोज फर्टियाल, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।

अभियंता दिवस पर जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से प्रदेश महासचिव इं. वीरेंद्र गोसाई के नेतृत्व में लंदन फोर्ट में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरू रानी, इं. महेश उप्रेती, गिरीश भट्ट, जीवन पुनेठा, गैस प्रबंधक उषा राणा, पार्वती अवस्थी, त्रिभुवन पुनेठा, गिरीश पाडे, देवेंद्र सिंह, सरोज, पुष्पा पुनेठा, दिवाकर ठकुराठी, भूपेश मनोला आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी