ऑलवेदर सड़क निर्माण के दौरान ग्यारह देवी के पास हुआ भूस्खलन

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: ऑलवेदर सड़क निर्माण के दौरान घाट से पिथौरागढ़ के मध्य ग्यारह द

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jan 2019 03:22 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jan 2019 10:50 PM (IST)
ऑलवेदर सड़क निर्माण के दौरान ग्यारह देवी के पास हुआ भूस्खलन
ऑलवेदर सड़क निर्माण के दौरान ग्यारह देवी के पास हुआ भूस्खलन

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: ऑलवेदर सड़क निर्माण के दौरान घाट से पिथौरागढ़ के मध्य ग्यारह देवी के पास भूस्खलन हो गया। अचानक हुए भूस्खलन से कई मकान खतरे में आ गए और पैदल मार्ग भी चपेट में आ गया। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगाते हुए एनएच के अधिकारियों सहित ठेकेदार का घेराव कर दिया।

ऑलवेदर रोड निर्माण के दौरान ग्यारह देवी के पास सुरक्षा दीवार की आधार के लिए जमीन खोदी गई थी । इसी दौरान अचानक भूस्खलन हो गया। अचानक हुए भूस्खलन से ग्यारह देवी के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सभी ग्रामीण घरों से निकल कर सड़क पर आ गए जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया जिसके चलते भारी संख्या में वाहन फंस गए। कड़ाके की ठंड के बीच वाहनों में सवार यात्री परेशान रहे। ग्रामीणों का कहना था कि ऑलवेदर सड़क निर्माण के दौरान दर्जनों मकान खतरे में आ चुके हैं। जिसे लेकर ग्रामीण डरे हुए हैं। गांव के सम्पर्क पैदल मार्ग भी ध्वस्त हो चुके हैं।

इस दौरान मौके पर पहुंचे एनएच के अधिकारियों और ठेकेदार प्रकाश जोशी का ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। ठेकेदार प्रकाश जोशी ने बताया कि दीवार निर्माण के लिए फाउंडेशन के लिए की गई खुदाई से भूस्खलन हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का अविलंब निदान करने का आश्वासन दिया। वहीं विभागीय अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के साथ सुरक्षा के मानकों का पालन करते हुए सड़क का निर्माण किया जाएगा। तब जाकर घंटों बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

प्रदर्शन करने वालों में मोहनी देवी, खीमा रावल, कलावती रावल, लीला रावल, दीपा रावल, हयात सिंह , कुंडल सिंह, खुशाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश पांडेय, ग्राम प्रधान किशन सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी