घटिया निर्माण कार्य होने पर भड़के ग्राम प्रधान

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पिथौरागढ़-झूलाघाट मोटर मार्ग में बन रहे पुलों पर घटिया निर्माण सामग्री क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 05:05 PM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2017 05:05 PM (IST)
घटिया निर्माण कार्य होने पर भड़के ग्राम प्रधान
घटिया निर्माण कार्य होने पर भड़के ग्राम प्रधान

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पिथौरागढ़-झूलाघाट मोटर मार्ग में बन रहे पुलों पर घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के निकट प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रधानों ने शीघ्र निर्माण कार्य की जांच न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।

पिथौरागढ़-झूलाघाट मोटर मार्ग में लोनिवि द्वारा वड्डा के निकट वर्तमान में चार पुलों का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी गुणवत्ता पर ग्राम प्रधानों ने सवाल उठाए हैं। सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में जिले के ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर निर्माण कार्य करे रहे संबंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और आक्रोश जताया। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पिथौरागढ़-झूलाघाट मोटर मार्ग भारत व नेपाल सीमा की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण मार्ग है। वहीं, सेना व स्थानीय लोगों के लिए भी यह मुख्य मार्ग है। ऐसे में पुल निर्माण कार्य में मानकों के विपरीत घटिया निर्माण सामग्री डाली जा रही है। जिसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान प्रधानों ने प्रभारी जिलाधिकारी आशीष कुमार चौहान को इस आशय का एक ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्माण कार्य रोकने व इसकी उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की। प्रधानों ने कहा कि यदि इस ओर शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। प्रधानों ने कहा कि इस मामले को कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के सम्मुख भी रखा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में गणेश दयाल, महेश भट्ट, महेश जोशी आदि थे।

chat bot
आपका साथी