ट्रांसफार्मर फुंका, बीस घंटे से अंधेरे में डूबा बेरीनाग

संवाद सूत्र, बेरीनाग: तहसील मुख्यालय में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर फूंक जाने से क्षेत्र पिछले बीस घंट

By Edited By: Publish:Sat, 29 Aug 2015 10:07 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2015 10:07 PM (IST)
ट्रांसफार्मर फुंका, बीस घंटे से अंधेरे में डूबा बेरीनाग

संवाद सूत्र, बेरीनाग: तहसील मुख्यालय में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर फूंक जाने से क्षेत्र पिछले बीस घंटे से अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली नहीं होने से तमाम व्यावसायिक गतिविधियां ठप पड़ी हुई हैं। बेरीनाग की लाइलाज बिजली व्यवस्था को लेकर क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है।

नगर में बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक आग लगने के साथ फुंक गया। तेज धमाके साथ नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब पांच हजार की आबादी ने शुक्रवार की रात अंधेरे में बिताई। शनिवार को भी विद्युत आपूर्ति देर सायं तक बहाल नहीं हो सकी थी। व्यापार संघ अध्यक्ष इंद्र सिंह धानिक ने कहा है कि बेरीनाग की विद्युत व्यवस्था लाइलाज हो गई है। विभाग की उदासीनता के चलते छ: रोज पूर्व एक स्कूली छात्र की करंट लगने से मौत हो गई थी। विद्युत तार जगह-जगह झूल रहे हैं, ब्रेक डाउन आए दिन की समस्या हो गई है। शिकायत के बाद भी विभाग समस्या समाधान के लिए ठोस पहल नहीं कर रहा है। विद्युत विभाग का कहना है कि आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंका है। समस्या को दूर करने के लिए विभाग की टीम जुटी हुई है। विद्युत व्यवधान के चलते नगर की पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

chat bot
आपका साथी