दिल्‍ली से बैजरो जा रही बोलेरो खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

कोटद्वार क्षेत्र में दिल्‍ली से बैजरो जा रहे एक बोलेरो वाहन नजीबाबाद-बुवाखाल नेशनल हाईवे पर दुगड्डा से करीब 5 किलोमीटर आगे खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 25 Feb 2019 09:33 AM (IST) Updated:Mon, 25 Feb 2019 08:42 PM (IST)
दिल्‍ली से बैजरो जा रही बोलेरो खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
दिल्‍ली से बैजरो जा रही बोलेरो खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

कोटद्वार, जेएनएन। गाजियाबाद से पौड़ी जिले में बैजरो के निकटवर्ती गांव चोरखिंडा तल्ला जा रहा टाटा सूमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। उसमें सवार एक महिला समेत तीन की मौत हो गई, जबकि उसके पति और दो बेटों सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कोटद्वार बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इनमें दो को छोड़कर बाकी सभी गांव में अपने बुजुर्ग के वार्षिक श्राद्ध के लिए आ रहे थे।

हादसा नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा-गुमखाल के मध्य भदालीखाल के पास सोमवार प्रात: करीब साढ़े चार बजे हुआ। मूल रूप से ग्राम चोरखिंडी तल्ला निवासी यशवंत सिंह (55) पुत्र ज्ञान सिंह रावत वर्तमान में विजय नगर (गाजियाबाद उप्र) में निवास कर रहे हैं। मंगलवार को उनकी माता का वार्षिक श्राद्ध था। साथ ही गांव में एक पूजा भी आयोजित की गई थी, जिसके चलते यशवंत सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ दिल्ली से गांव आ रहे थे। उनके रिश्तेदारों में नोएडा सेक्टर-20 निवासी आनंद सिंह रावत (56) पुत्र चंदन सिंह रावत, उनकी पत्नी महेश्वरी देवी (50), पुत्र नरेश सिंह (27) व दिनेश सिंह (32) के अलावा ग्रामसभा चोरखंडी के प्रधान अरविंद सिंह रावत (36) पुत्र मान सिंह रावत और ग्राम चोरखंडी तल्ला निवासी विनोद सिंह रावत (62) पुत्र रतन सिंह रावत भी सवार थे। वाहन को ग्राम किमोली निवासी सूरज (24) पुत्र राजे सिंह गुसाई चला रहा था। 

दुगड्डा से गुमखाल की ओर जाते हुए ग्राम भदालीखाल से करीब एक किमी. पहले उबाणी तोक के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। खाई गहरी होने की वजह से सड़क से गाड़ी नजर भी नहीं आ रही थी। आसपास के वाङ्क्षशदों से मिली सूचना पर लैंसडौन थाना पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। आपातकालीन सेवा 108 के न आने पर निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

लैंसडौन थाना प्रभारी संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि दुर्घटना में ग्राम प्रधान अरविंद रावत, विनोद रावत व माहेश्वरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाया गया, जहां से चालक सूरज रावत की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जाता है कि अरविंद रावत व विनोद रावत दिल्ली में रिश्तेदारी में आयोजित विवाह समारोह में शिरकत करने गए थे। वापसी में गांव आ रहे इसी वाहन में सवार हो गए थे। अंधेरा होने की वजह से घटना का देरी से पता चला और उसके बाद रेस्क्यू में भी दिक्कतें आईं। 

पुलिस के अनुसार हादसे का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि संभवत: चालक के नींद के झपकी आ गई होगी या फिर वह तेज गति की वजह से गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा होगा। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। 

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश आ रही एक कार खाई में गिरी, छह लोग घायल

यह भी पढ़ें: रोडवेज बस के ब्रेक हुए फेल, हादसे में चालक की हुई मौत

यह भी पढ़ें: चंपावत में चलती कार पर गिरा पेड़, दो महिलाओं की हुई मौत; एक गंभीर

chat bot
आपका साथी