कोटद्वार में मैक्स वाहन खाई में गिरा, छह लोग घायल

सतपुली-कांडाखाल मोटर मार्ग पर कांडाखाल के पास बकरियों के बचाने के चक्कर में एक मैक्स खाई में जा गिरी, जिसमें छह लोग घायल हो गए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 09 Mar 2018 09:24 PM (IST) Updated:Fri, 09 Mar 2018 09:25 PM (IST)
कोटद्वार में मैक्स वाहन खाई में गिरा, छह लोग घायल
कोटद्वार में मैक्स वाहन खाई में गिरा, छह लोग घायल

सतपुली, पौड़ी [जेएनएन]: सतपुली-कांडाखाल मोटर मार्ग पर कांडाखाल के पास बकरियों के बचाने के चक्कर में एक मैक्स खाई में जा गिरी, जिसमें छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को हंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को एक मैक्स कांडाखाल से सतपुली की ओर आ रही थी। जैसे ही कार कांडाखाल के पास पहुंची तो सड़क से गुजर रही बकरियों के चक्कर में मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर खाई में जा गिरी। राहगीरों ने घटना की सूचना सतपुली पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सतपुली स्थित हंस अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में दीवान सिंह निवासी ग्राम कांडा, उषा देवी, दरबान सिंह, लक्ष्मी देवी, जमुना देवी व आनंद सिंह निवासीगण ग्राम पटखोली शामिल हैं। दीवान सिंह व उषा को अधिक चोटें आईं हैं।

यह भी पढ़ें: सड़क किनारे गड्ढे में गिरी कार, चार लोग घायल

यह भी पढ़ें: बाजपुर में बोलेरो के खड्‍ड में गिरने से पांच बराती घायल 

यह भी पढ़ें: बर्थ डे पार्टी से लौट रहे तीन युवकों की हादसे में मौत

chat bot
आपका साथी