कलाम ने किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, लैंसडौन : लैंसडौन की बाल वैज्ञानिक आकांक्षा गुहा को पूर्व राष्ट्रपति व वैज्ञानिक डॉ. ए

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 03:27 AM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 12:38 AM (IST)
कलाम ने किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, लैंसडौन : लैंसडौन की बाल वैज्ञानिक आकांक्षा गुहा को पूर्व राष्ट्रपति व वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने एडजस्टेबल वॉश बेसिन के उनके प्रयोग के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न से सम्मानित किया है। आकांक्षा को यह पुरस्कार अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।

नेशनल ईनोवेशन फाउंडेशन ईग्नाइट के तत्वावधान में गत 19 नवंबर को अहमदाबाद में महान वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान लैंसडौन की आकांक्षा को भी डॉ. कलाम ने सम्मानित किया। शनिवार को घर लौटने पर आकांक्षा ने बताया कि डॉ. कलाम ने उसे प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न के साथ ही ईग्नाइट माइंड नामक की किताब से सम्मानित किया है। इस पुरस्कार के लिए देश भर से 359 जिलों के 27 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें से आकांक्षा के एडजस्टेबल वॉश बेसिन को भी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

पिता के प्यार ने किया प्रेरित

आकांक्षा ने बताया कि उनके पिता रीढ़ की हड्डी के रोग से पीड़ित हैं। आकांक्षा ने देखा कि उन्हें वॉश बेसिन में झुकने के कारण काफी परेशानी होती है। इस पर आकांक्षा ने सोचा कि क्यों न ऐसा वॉश बेसिन बना दिया जाए, जो उनके पिता की जरूरत के मुताबिक उपर-नीचे हो जाए। पिता की पीड़ा देखते हुए आकांक्षा ने साइंस मैकेनिज्म का प्रयोग कर एडजेस्टेबल वॉश बेसिन बनाया। वॉश बेसिन को उपर-नीचे करने के लिए आकांक्षा ने मोटर का प्रयोग किया। साथ ही उसने उपर-नीचे होने में वॉश बेसिन के पाइप के छोटे व बड़े होने के साथ पानी के आने व बाहर निकले का पूरा ध्यान रखा।

chat bot
आपका साथी