पौड़ी में पर्यटन की बेहतर संभावनाएं

जागरण संवाददाता, पौड़ी: सूबे की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य बुधवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी पहुंच

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Oct 2018 05:26 PM (IST) Updated:Wed, 24 Oct 2018 05:26 PM (IST)
पौड़ी में पर्यटन की बेहतर संभावनाएं
पौड़ी में पर्यटन की बेहतर संभावनाएं

जागरण संवाददाता, पौड़ी: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य बुधवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी पहुंची। सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। बाद में महिला जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने के अलावा मरीजों को फल भी वितरित किए। दोपहर में बाबा कंडोलिया मंदिर में पूजा करने के बाद कुछ पल बिताए। राज्यपाल गुरुवार को टिहरी के लिए प्रस्थान करेंगी।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के रांसी हेलीपैड पहुंचने पर आयुक्त गढ़वाल शैलेश बगोली ने स्वागत किया। यहां से कार से राज्यपाल सीधे सर्किट हाउस पहुंची और स्टॉलों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। महिला जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत की और चिकित्साधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं निरीक्षण के दौरान विभाग की ओर से शॉल भेंटकर राज्यपाल को सम्मानित भी किया। बाद में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य बाबा कंडोलिया मंदिर के दर्शनों को पहुंची। मंदिर मार्ग से गुजरते वक्त उन्होंने कंडोलिया पार्क में गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि पर्यटन की यहां काफी संभावनाएं हैं। बेहतर प्ला¨नग कर इसे संवारा जा सकता है। उन्होंने पानी की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। इसी दौरान राज्यपाल ने कंडोलिया मंदिर में पूजा करने के बाद कुछ पल यहां बिताए तथा बाद में सर्किट हाउस पहुंची। जानकारी के मुताबिक यहां राज्यपाल अधिकारियों की बैठक लेंगी। इस मौके पर डीआइजी अजय रौतेला आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी