बिष्ट के निधन पर जताया शोक

कोटद्वार पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.गोविद सिंह बिष्ट के निधन पर विभिन्न सा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 06:10 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 06:10 PM (IST)
बिष्ट के निधन पर 
जताया शोक
बिष्ट के निधन पर जताया शोक

कोटद्वार: पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. गोविद सिंह बिष्ट के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। गत शनिवार को अपने आवास में गिरने से घायल हुए 85 वर्षीय डॉ. गोविद सिंह बिष्ट को उनके परिजनों ने ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया था। रविवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। डॉ. गोविद सिंह बिष्ट अविभाजित उत्तर प्रदेश के दौरान अपर शिक्षा निदेशक के पद पर रहे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और वर्ष 2004 में भाजपा जिलाध्यक्ष चुने गए। वर्ष 2007 में उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष रहे। भाजपा नेता सतीश गौड़ ने बताया कि डॉ. गोविद सिंह बिष्ट ने सदैव सामाजिक हितों को लेकर कार्य किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में निर्मला नैथानी, गोदा रावत, यशोदा बहुखंडी, भाष्कर बड़ोला, मनोज जोशी, पंकज रावत, चंद्र किशोर, सुरमान सिंह रावत आदि मौजूद रहे। (संस)

chat bot
आपका साथी