पौड़ी में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

क्षेत्र में बीती रात बमोली गांव में एक गुलदार (तेंदुआ) पिंजरे में कैद हो गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

By sunil negiEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2015 01:12 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2015 01:13 PM (IST)
पौड़ी में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

पौड़ी। क्षेत्र में बीती रात बमोली गांव में एक गुलदार (तेंदुआ) पिंजरे में कैद हो गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
पिछले एक माह से क्षेत्र में गुलदार का आतंक मचा हुआ था। आए दिन गुलदार किसी पशु को मार दे रहा था तो कभी लोगों पर भी हमला कर रहा था। इससे लोग दहशत में जी रहे थे। शाम ढलते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर थे। इसी को देखते हुए वन विभाग ने बमोली गांव के पास पिंजरा लगाया। बीती रात इस पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। लोगों ने इसी सूचना वन कर्मियों को दी। इस पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और पिंजरे में कैद गुलदार को ले गए। बताया जा रहा है कि गुलदार को राजाजी नेशनल पार्क में छोड़ने की तैयारी है।
पढ़ें-गुलदार की दहाड़ से दहशत में हैं ग्रामीण

chat bot
आपका साथी