हड़ताल पर जीप-टैक्सी, सड़क पर जन

जागरण संवाददाता, कोटद्वार : व्यवसायिक वाहनों में स्पीड गवर्नर डिवाइस लगाने के विरोध में गुरुवार से ग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jun 2018 10:57 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jun 2018 10:57 PM (IST)
हड़ताल पर जीप-टैक्सी, सड़क पर जन
हड़ताल पर जीप-टैक्सी, सड़क पर जन

जागरण संवाददाता, कोटद्वार : व्यवसायिक वाहनों में स्पीड गवर्नर डिवाइस लगाने के विरोध में गुरुवार से गढ़वाल जीप-टैक्सी यूनियन हड़ताल पर चली गई हैं। दरअसल, क्षेत्र में कई ऐसे मार्ग हैं, जिनमें सिर्फ जीप-टैक्सियों का ही संचालन होता है। जीप-टैक्सियों की हड़ताल से बसों में भी सीटों के लिए मारा-मारी मची रही।

कोटद्वार में गढ़वाल जीप-टैक्सी यूनियन से जुड़े सदस्यों ने तड़के ही नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिद्धबली बैरियर के समीप डेरा डाल दिया था। कुछ जीप-टैक्सी चालकों ने चोरी-छिपे सवारियां ले जाने का प्रयास किया, लेकिन समिति के सदस्यों ने सवारियों को उतार दिया। जीप-टैक्सी संचालकों की हड़ताल के कारण तड़के ही जीएमओयू व रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। कुछ मार्गो पर जीएमओयू ने अतिरिक्त बस सेवाओं का संचालन भी किया। हड़ताल का सर्वाधिक असर घाड़ व यमकेश्वर क्षेत्र पर पड़ा। इन मार्गो पर बसों का संचालन नहीं होता है। जीप-टैक्सियों की हड़ताल से लोगों को भारी परेशानियां हुई। वीरोंखाल, सतपुली, रिखणीखाल, पोखड़ा, पाटीसैंण क्षेत्रों में भी जीप-टैक्सी चालक हड़ताल पर रहे।

chat bot
आपका साथी