बारिश के बाद काश्तकारों ने धान की रोपाई शुरू की

बीती रात क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से उमस व गर्मी से राहत मिल गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 03:00 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:15 AM (IST)
बारिश के बाद काश्तकारों ने धान की रोपाई शुरू की
बारिश के बाद काश्तकारों ने धान की रोपाई शुरू की

जागरण संवाददाता, कोटद्वार: बीती रात क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से उमस व गर्मी से राहत मिली है। साथ ही काश्तकारों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश के बाद काश्तकारों ने खेतों में धान की बुआई शुरू कर दी है।

पिछले कई दिनों से कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र की जनता को बारिश का इंतजार था। सप्ताह भर से आसमान में बादल तो नजर आ रहे थे। लेकिन, बारिश नहीं हो रही थी। क्षेत्र में भारी उमस के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। मौसम ने करवट ली और बीती मध्य रात्रि के बाद क्षेत्र में झमाझम बारिश शुरू हुई, जो सुबह करीब आठ बजे तक जारी रही। बारिश के कारण जहां लोगों को भारी उमस से राहत मिली, वहीं काश्तकारों की मुंह मांगी मुराद भी पूरी हो गई। क्षेत्र में सुबह से ही काश्तकारों ने खेतों में धान की रोपाई शुरू कर दी। कोटद्वार में हुई सबसे अधिक बारिश

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार रात कोटद्वार क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। जिला मुख्यालय पौड़ी में सुबह आठ बजे तक 6.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, वहीं कोटद्वार में 36 मिमी बारिश रिकार्ड हुई। धुमाकोट व सतपुली में बीती रात बारिश नहीं हुई। पूरे जिले में औसतन 5.18 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई।

chat bot
आपका साथी