भ्रष्टाचार का अड्डा बना विकास प्राधिकरण: प्रीतम

संवाद सहयोगी कोटद्वार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण भ्रष्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 05:45 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 05:45 PM (IST)
भ्रष्टाचार का अड्डा बना विकास प्राधिकरण: प्रीतम
भ्रष्टाचार का अड्डा बना विकास प्राधिकरण: प्रीतम

संवाद सहयोगी, कोटद्वार:

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। प्रदेश सरकार के जनविरोधी निर्णय के कारण गरीब लोगों को आशियाना बनाने में परेशानी हो रही है। वहीं, प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस सरकार के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

रविवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार ने देवस्थानम श्राइन बोर्ड का गठन किया है। इसके गठन में तीर्थ-पुरोहितों, हक-हकूकधारी व स्थानीय जनता को विश्वास में नहीं लिया गया। आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनने पर इस श्राइन बोर्ड को निरस्त किया जाएगा। कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व शिक्षा सेवाओं का हाल बेहद खराब है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। अवैध शराब के कारण कई लोगों की जान भी जा चुकी है। बावजूद इसके सरकार चेतने को तैयार नहीं है। कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का हाल भी बेहद खराब है।कहा कि अभी तक तीन वर्षों में डबल इंजन स्टार्ट नहीं हो पाया है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, महापौर हेमलता नेगी, सरोजनी कैंत्यूरा, राजेंद्र शाह, धीरेंद्र प्रताप, कवींद्र ईष्टवाल, डॉ.चंद्रमोहन खर्कवाल, संजय मित्तल आदि मौजूद रहे। महापौर पर कार्रवाई हुई तो जाएंगे न्यायालय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि कोटद्वार महापौर के विरुद्ध बदले की भावना से कोई कार्रवाई की गई, तो पार्टी न्यायालय से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगी। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संविधान को ध्वस्त करने के साथ ही देश में सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार के नोटबंदी व जीएसटी के निर्णय से लोग परेशान है।

chat bot
आपका साथी