दहेज हत्या में पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज Pauri News

पौड़ी में सतपुली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिलखेत निवासी एक व्यक्ति ने बेटी के पति सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

By Edited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 04:16 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2020 12:01 PM (IST)
दहेज हत्या में पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज Pauri News
दहेज हत्या में पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज Pauri News

पौड़ी, जेएनएन। सतपुली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिलखेत निवासी एक व्यक्ति ने बेटी के पति सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इस पर राजस्व पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 

राजस्व पुलिस को दी तहरीर में ग्राम बिलखेत निवासी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2018 को उनकी बेटी संगीता का विवाह ग्राम हथनूड़ (कुठार) निवासी संजय कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज की खातिर संगीता से मारपीट शुरू कर दी। अपने साथ होने वाली मारपीट के बारे में उनकी बेटी फोन पर उन्हें बताती थी। 

बताया कि बेटी का पति चंडीगढ़ स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था, लेकिन वह उसे खर्चे के लिए पैसे तक नहीं भेजता था। वह खुद ही बेटी के लिए महीने का खर्चा भेजा करते थे। कुछ दिन पहले उनकी बेटी पति व छोटी बेटी के साथ मायके आई थी। इसके बाद बेटी की सास ने उन्हें फोन किया और कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को वापस भेजा तो वह उसे जान से मार देंगे। 

कुछ दिन उनके घर रुकने के बाद बेटी बेटी वापस ससुराल चली गई। ससुराल वापसी के अगले दिन ही हथनूड़ के ग्राम प्रधान ने उन्हें सूचना दी कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो ससुराल वालों ने उसका शव एक कमरे में बंद किया हुआ था। आरोप है कि ससुराल वालों ने शव दिखाने से भी इन्कार कर दिया। राजस्व उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि संजय कुमार, ससुर मनोज कुमार, सास रुमाली देवी, देवर अमित कुमार, ननद प्रियंका और नीलम के खिलाफ दहेज हत्या में मामला दर्ज किया गया है।

विवाहिता की हत्या का आरोप 

ससुराल पक्ष के लोगों पर पर विवाहिता पुत्री की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि गत 15 जून से उसकी विवाहिता पुत्री अपनी ससुराल से लापता है।

रुद्रप्रयाग जिले में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के गुनाऊं गांव की देवेश्वरी देवी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कहा है कि उसकी विवाहिता पुत्री के ससुराल वालों ने उसकी पुत्री की हत्या की है। बताया कि उसकी बेटी का विवाह वर्ष 2012 में ग्राम पंचायत नवासू के मनोज लाल से हुआ था। शुरूआत में ससुरालियों का व्यवहार उसकी पुत्री के साथ अच्छा रहा। लेकिन, बाद में वह उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए मायके से पांच लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। मेरे पति भी बेटी के ससुराल गए और ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। 

यह भी पढ़ें: देर रात घर में घुसे हथियारबंद बदमाश, युवक को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

आरोप है कि उन्होंने उनसे भी मारपीट की। बताया कि उसकी पुत्री के तीन बच्चे हैं और उसका पति नशे में उसके साथ मारपीट करता था। बीते 15 जून को ससुराल वालों ने बेटी के लापता होने व राजस्व उप निरीक्षक चौकी खेड़ाखाल में गुमशुदगी दर्ज कराने की बात भी कही। महिला ने बेटी के ससुरालियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: लाठी डंडों से पीटकर फक्कड़ बाबा की हत्या के आरोपितों को भेजा जेल Haridwar News

chat bot
आपका साथी