विभिन्न समस्याओं पर किया गहन ¨चतन

कोटद्वार : नागरिक मंच कोटद्वार ने लंबे समय से बनी शहर की सीवर व कूड़ा निस्तारण की समस्या का हल न हो प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Apr 2017 06:24 PM (IST) Updated:Tue, 25 Apr 2017 06:24 PM (IST)
विभिन्न समस्याओं पर किया गहन ¨चतन
विभिन्न समस्याओं पर किया गहन ¨चतन

कोटद्वार : नागरिक मंच कोटद्वार ने लंबे समय से बनी शहर की सीवर व कूड़ा निस्तारण की समस्या का हल न हो पाने पर ¨चता व्यक्त की है। संगठन ने कोटद्वार से मसूरी व हावड़ा एक्सप्रेस रेल सेवा शीघ्र बहाल कर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने की मांग की है।

मंगलवार को नागरिक मंच कोटद्वार की बैठक में वक्ताओं ने नगर की मुख्य समस्याओं पर ¨चतन-मनन किया। संगठन के अध्यक्ष विनोद चंद्र कुकरेती ने कहा कि नगर की सीवर व्यवस्था दूसरे प्रदेश पर निर्भर है। कोटद्वार जैसे वाले घनी आबादी वाले शहर का अपना सीवर ट्रीटमेंट प्लांट न होना ¨चताजनक है। कहा कि नगर में कूड़ा निस्तारण के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है। कूड़े का निस्तारण न होने से क्षेत्र में महामारी फैलने की आशंका बनी रहती है। बैठक में हरीशचंद्र भदोला, चंद्र प्रकाश नैथानी, प्रेम ¨सह रावत, शोभा बहुगुणा, पुष्कर ¨सह गुसाईं समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी