शिलाओं पर कलाकृतियां छोड़ेंगी छाप

संवाद सहयोगी, लैंसडौन : छावनी परिषद के लैंसडौन महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कैंट इस बार अभिनव प्रय

By Edited By: Publish:Tue, 06 Oct 2015 05:43 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2015 05:43 PM (IST)
शिलाओं पर कलाकृतियां छोड़ेंगी छाप

संवाद सहयोगी, लैंसडौन : छावनी परिषद के लैंसडौन महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कैंट इस बार अभिनव प्रयोग करने में जुटा है। कैंट ने महोत्सव के तहत शिलाओं पर कृतियां बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की है, जिसे काफी सराहा जा रहा है।

वैसे तो छावनी परिषद के तत्वावधान में लैंसडौन महोत्सव का आयोजन 25 अक्टूबर से होना है, लेकिन महोत्सव से पूर्व शिलाओं पर कृतियां बनाने की प्रतियोगिता चल रही है। महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर गत दिनों हुई बैठक में आर्मी पब्लिक स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्य वी. मायाकोटी ने शिलाओं पर कृतियां बनाने का सुझाव रखा था। इस पर कैंट के सीईओ राजीव कुमार ने मुहर लगाई। प्रतियोगिता के तहत नगर क्षेत्र के कला प्रेमियों को भुल्ला लेक से लेकर सदर बाजार तक की सड़क के किनारे कई चट्टानों को साफ कर उनपर कृतियां बनानी है। यह कृतियां कैंट महोत्सव से पूर्व बननी है। खास बात यह है कि प्रतियोगिता के दौरान सामग्री कृतियां बनाने का खर्चा अधिक होने पर कैंट की ओर से विजेता को पुरस्कार देने की योजना प्रस्तावित है। महोत्सव के तहत इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर कला प्रेमी इन दिनों कलाकृति बनाने में जुट गए हैं।

chat bot
आपका साथी