चालक की समझदारी ने बचाई 30 बरातियों की जान

संवाद सहयोगी, पौड़ी: तेज ढलान पर ब्रेक फेल होने पर चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए 30 बरातियों से भर

By Edited By: Publish:Sat, 06 Dec 2014 06:35 PM (IST) Updated:Sat, 06 Dec 2014 06:35 PM (IST)
चालक की समझदारी ने बचाई 30 बरातियों की जान

संवाद सहयोगी, पौड़ी: तेज ढलान पर ब्रेक फेल होने पर चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए 30 बरातियों से भरी बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई, जबकि 14 लोगों को मामूली चोट आई और बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस संख्या यूए11-260 शनिवार की सुबह 10 बजे तमलाग ल्वाली से बरात लेकर कल्जीखाल प्रखंड के मैड़ा गांव की ओर जा रही थी। बस में बराती मस्ती के माहौल में थे। दोपहर करीब 12 बजे कल्जीखाल के बांजखाल के निकट से एक ढलान पर बस के ब्रेक फेल हो गए। इस पर चालक ने बरातियों को अपनी सीटों पर जमकर बैठने को कहा। यह सुनते ही बस में बैठे कुछ बराती खौफ में आ गए। डर के मारे सभी चिल्लाने लगे। इसी बीच चालक ने अपनी समझदारी दिखाई और सामने की एक चट्टान पर बस को तिरछे कोण पर टकरा दिया। इससे बस तेज झटके के साथ वहीं पर जाम हो गई।

दुर्घटनाग्रस्त में घायल तीन बरातियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर, जिला अस्पताल में उपचार के लिए आए 12 घायलों में से 11 को मरमपट्टी के बाद छुट्टी दी गई। एक घायल तमलाग निवासी सावित्री देवी को जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर गए उप जिलाधिकारी पीएल शाह ने बताया कि वहां पर स्थितियां काफी विकट थी। बड़ा हादसा टल गया है।

chat bot
आपका साथी