महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, गूंजे घंटे-घड़ियाल

महाशिवरात्रि पर्व पर नैनीताल जनपद के मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। आधी रात से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगने लगा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

By BhanuEdited By: Publish:Tue, 13 Feb 2018 10:30 AM (IST) Updated:Tue, 13 Feb 2018 03:05 PM (IST)
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, गूंजे घंटे-घड़ियाल
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, गूंजे घंटे-घड़ियाल

हल्द्वानी, [जेएनएन]: महाशिवरात्रि पर नगरभर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रात:काल से ही भगवान शिव के जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। 

हल्द्वानी नगर के पिपलेश्वर महादेव, आंवलेश्वर महादेव, नीलियम कालोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, मंगलपड़ाव स्थित प्राचीन शिव मंदिर, मुखानी शिव मंदिर, बेरीपड़ाव अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर स्थित शिव मंदिर में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ जुटी। 

गोलापार के कालीचौड़ स्थित शिव मंदिर में आधी रात के बाद से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां महाशिवरात्रि पर विशेष मेला लगता है। वही रानीबाग स्थित सिद्धेश्वर शक्तिपीठ मंदिर में भी भक्तों की कतार लग रही है। 

देवलचौड़ स्थित श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय में पंडितों, आचार्यों ने विशेष रुद्राभिषेक संपन्न कराया। शीतला माता मंदिर में भी भक्तों की भीड़ जुटी रही। बाजारों में भी विशेष रौनक देखी जा रही है। इसे देखते हुए व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

यह भी पढ़ें: मंदिरों में महादेव का जलाभिषेक, गंगा में स्नान को उमड़े श्रद्धालु

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 13 फरवरी को मनाई जाएगी शिवरात्रि, जानिए कारण

यह भी पढ़ें: कण्वाश्रम में सम्राट भरत के जीवन से रूबरू हो सकेंगे सैलानी 

chat bot
आपका साथी