केन्‍द्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कहा- भारत गोली नहीं बोली का देश nainital news

राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जा रहे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का पंतनगर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 03 Feb 2020 09:32 AM (IST) Updated:Mon, 03 Feb 2020 09:32 AM (IST)
केन्‍द्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कहा- भारत गोली नहीं बोली का देश nainital news
केन्‍द्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कहा- भारत गोली नहीं बोली का देश nainital news

रुद्रपुर, जेएनएन : राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जा रहे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का पंतनगर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान शाहीन बाग व जामिया के पास दो युवकों द्वारा फायर करने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि भारत गोली नहीं, बोली का देश है। बता दें कि इन दिनों दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियां जोरशोर से प्रचार प्रसार में जुटीं हैं। वहीं वहीं भाजपा के केन्‍द्रीय राज्‍यमंत्री अनुराग ठाकुर देश के गद्दारों को... व उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ - जो बोली से नहीं मानेगा उसे गोली से मनाएंगे, जैसा बयान दे चुके हैं। ये बयान इन दनों मीडिया की सुर्खियां बनी हैं।

एयरपोर्ट पर केन्‍द्रीय मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया भव्‍य स्‍वागत

नवाबगंज मीरी पीरी खालसा अकेडमी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मुख्य अतिथि रहे। वह चार्टर्ड प्लेन से रविवार को अपराह्न एक बजकर 15 मिनट पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पहले से ही मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। रुद्रपुर नगर निगम के मेयर रामपाल सिंह, विधायक राजेश शुक्ला, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश परिहार, उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री बलदेव सिंह औलख आदि ने स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री कबड्डी प्रतियोगिता के लिए कार से रवाना हुए। जहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएए नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं। इसके बाद भी कुछ लोग इस संबंध में अफवाह फैला रहे हैं। शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी को गोली मारने के सवाल के जबाब में कहा कि भारत गोली का नहीं बल्कि बोली का देश है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व महामंत्री भारत भूषण चुघ, कुशल अग्रवाल, विरेंद्र सिंह मंत्री, संजय ठुकराल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : पीसीसी की नई सूची जारी होने के बाद से कांग्रेस में मचे बवाल पर हरदा ने तोड़ी चुप्‍पी

यह भी पढ़ें : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-जालिम है राज्य की सरकार

chat bot
आपका साथी