Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-जालिम है राज्य की सरकार

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 01 Feb 2020 05:34 PM (IST)

    महंगाई भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में गरजे। इस दौरान उन्होंने धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने को बिगुल फूंक दिया है।

    Hero Image
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-जालिम है राज्य की सरकार

    रुद्रपुर, जेएनएन : महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में गरजे। इस दौरान उन्होंने धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने को बिगुल फूंक दिया है। वक्ताओं ने कहा कि जनता का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पूर्व भाजपा पार्षद दिलीप अधिकारी ने काफी संख्या में समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार को भू-खनन व शराब माफिया संचालित कर रहे हैं। राज्य सरकार जालिम है, जो जनता के दर्द की सुध नहीं ले रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकतंत्र के लिए खतरा है सरकार

    कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अंबेडकर पार्क में धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार का दायित्व देश में अमन चैन कायम करने का है, मगर सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र पर प्रहार करने, प्रजातंत्र को समाप्त करने व संविधान को पैरों तले कुचलने पर लगे हैं। कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा करने का काम करती है। भाजपा सरकार आपस में लड़ाने का काम कर रही है। अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इसे पटरी पर लाने का काम करना चाहिए, मगर सरकार ऐसा नहीं कर रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ रही है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री मौन है।

    भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ी महंगाई

    कांग्रेस सरकार में कुकिंग गैस चार सौ रुपये में सिलेंडर मिलता था, यहीं भाजपा सरकार में 735 रुपये में मिल रहा है। उन्होंने भाजपा के महंगाई बहुत हो गई, अब भाजपा सरकार के नारे को याद दिलाते हुए कहा कि अब महंगाई इतनी हो गई कि लोग झोलेे में रुपये लेकर जाते हैं और बाजार से सामान क्रयकर जेब में लाते हैं। पहले जेब में रुपये लेकर जाते थे और झोले भर कर सामान लाते थे। राशन की दुकानों से केरोसीन का तेल, गायब, चीनी बहुत महंगी हो गई है। भाजपा नेे एक साल में दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, मगर लोग बेरोजगार हो रहे हैं।

    भाजपा की नीतियां जनता के खिलाफ

    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ नेे कहा कि किसान चौराहे पर खड़ा है। भाजपा की नीतियों के खिलाफ जनता है। फसल बर्बाद हो गई। सरकार ने अभी तक फसल का सर्वे नहीं करा सकी है। सरकार में जिले के दो मंत्री हैं, मगर उन्होंने जिले के लिए कुछ नहीं किया है। संचालन पुरुषोत्तम अरोरा ने किया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस मेें शामिल होने पर दिलीप अधिकारी व उनके साथियों का फूल माला से स्वागत किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान ये रहे मौजूद

    इस मौके पर प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु, प्रदेश सचिव नागेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, संजय पालीवाल, जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, हाजी सरवर यार खान, नंदलाल, सुभाष बेहड़, ममता हालदार आदि मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के 63वें जन्म दिन पर शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ङ्क्षसह ने पूर्व मंत्री बेहड़ के आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

    अफसर सरकार का न बने एजेेंट

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ङ्क्षसह ने कहा कि राज्य में सरकार आती-जाती है, मगर अफसर बने रहते हैं। इसलिए अफसर सरकार का एजेंट न बने, बल्किअपने दायित्व का निर्वहन करें। यदि जनता का उत्पीडऩ किया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।