हाईटेंशन लाइन में धमाका, दो झुलसे

रामनगर में बारिश के दौरान शुक्रवार सुबह टोटाम गाव में हाईटेंशन लाइन में धमाका हुआ। दो लोग झुलस गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 07:12 AM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 07:12 AM (IST)
हाईटेंशन लाइन में धमाका, दो झुलसे
हाईटेंशन लाइन में धमाका, दो झुलसे

संस, रामनगर : बारिश के दौरान शुक्रवार सुबह टोटाम गाव में हाईटेंशन लाइन आपस में टकरा गई। धमाके के साथ शॉट सर्किट हुआ। इससे टोटाम व लुहेड़ा गांव के घरों में करंट दौड़ गया। एक किशोरी व युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को रामनगर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं करीब 12 मकानों के मीटरों में चिंगारी के बाद आग भड़क उठी।

सल्ट ब्लॉक के टोटाम गाव में 440 केवीए की लाइन के ठीक ऊपर से बीते वर्ष 11 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन खींची गई थी। तब ग्रामीणों ने एक लाइन के ऊपर से दूसरी लाइन खींचे जाने का विरोध भी किया था। अंधड़ में लाइनों के टकराने की आशंका जता दी थी। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

शुक्रवार सुबह दस बजे बारिश के बीच तेज हवा चलने से झूलती दोनों लाइन आपस में टकरा गई। इस दौरान टोटाम गांव निवासी आनंद सिंह की बेटी 15 वर्षीय नीतू करंट की चपेट में आ गई। उसके दोनों पैर बुरी तरह झुलस गए। उधर, लुहेड़ा गांव में करंट लगने से अशोक बिष्ट की पीठ झुलस गई। दोनों को रामनगर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इनके घर में फुंके उपकरण

लुहेड़ा गांव के हरीश कोटिया, चंद्रशेखर कोटिया, देव सिंह, गुसाई दत्त, काति बल्लभ निवासी लोहेड़ा। टोटाम गाव में गोपाल सिंह, विनोद, बालम सिंह व आनंद सिंह। लगातार बारिश व अंधड़ से ट्रांसफार्मर फट गया था। इसी से करंट फैला। दूसरी लाइन में टहनी में गिरने से हादसा हुआ। करंट की चपेट में आए लोगों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। लाइन को दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए हैं।

- गौतम कुमार, एसडीओ ऊर्जा निगम

chat bot
आपका साथी