वाहनों की टक्कर में ट्रक चालक की मौत, दस यात्री घायल

जागरण संवाददाता, नैनीताल : जिला मुख्यालय से 24 किमी दूर हल्द्वानी मार्ग पर आमपड़ाव के समीप मोड़ में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Apr 2018 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 17 Apr 2018 06:33 PM (IST)
वाहनों की टक्कर में ट्रक चालक की मौत, दस यात्री घायल
वाहनों की टक्कर में ट्रक चालक की मौत, दस यात्री घायल

जागरण संवाददाता, नैनीताल : जिला मुख्यालय से 24 किमी दूर हल्द्वानी मार्ग पर आमपड़ाव के समीप मोड़ में ट्रक व सूमो की आमने-सामने की टक्कर में चालक की मौत हो गई, जबकि सूमो चालक समेत दस यात्री जख्मी हो गए। सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क किनारे का पैराफिट समेत पिलर धराशायी हो गए। दोनों वाहन करीब 20 फिट गहरी खाई में जा गिरे।

मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे बागेश्वर से खडि़या लेकर हल्द्वानी जा रहा ट्रक संख्या-यूके-04 सीए, 5474 की आमपड़ाव के पास हल्द्वानी से बेरीनाग जा रही सूमो यूके-02 टीए-0978 की टक्कर हो गई। टक्कर से ट्रक के साथ ही सूमो खाई में जा गिरी और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के राहगीरों ने हादसे की सूचना ज्योलीकोट पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी मनवर सिंह, एसआइ दलीप कुमार समेत लक्ष्मण सिंह व अन्य घटनास्थल पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को एसटीएच भेजा। सीओ सिटी विजय थापा, एसओ प्रमोद पाठक समेत राजस्व पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे के बाद ट्रक के अगले हिस्से में फंसे 46 वर्षीय चालक बिशन सिंह पुत्र हयात सिंह निवासी पैथिंग कपकोट, जिला बागेश्वर का शव निकाला जा सका। चौकी प्रभारी मनवर सिंह के अनुसार ब्रेक फेल होने की वजह से ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा। चालक के तीन बच्चे हैं।

टक्कर लगते ही आंखों में छाया अंधेरा

नैनीताल : सूमो चालक मोहन जोशी हादसे में खुद के तथा यात्रियों के जिंदा रहने को ईश्वर की कृपा मानते हैं। हादसे के बाद गुमसुम बैठे चालक जोशी ने बातचीत में बताया कि वह हल्द्वानी से सवारियां लेकर बेरीनाग जा रहे थे। मोड़ में उन्होंने सामने से आ रहा ट्रक देखा तो वह पहले ही मुस्तैद थे मगर जैसे ही ट्रक रफ्तार से आया तो सूमो को सड़क से नीचे फूल की तरह फेंक दिया। टक्कर लगते ही आंखों के आगे अंधेरा छा गया। बोले भगवान का शुक्र है कि वह और यात्री बाल-बाल बच गए।

ज्योलीकोट हादसे के घायल

- 24 वर्षीय पवन सिंह पुत्र खीम सिंह व 33 वर्षीय गीता पुत्री खीम सिंह निवासी बंतोला, पिथौरागढ़।

- 21 वर्षीय बलवंत कार्की पुत्र प्रकाश कार्की लोहाथल, बेरीनाग।

- 23 वर्षीय जितेंद्र रावत पुत्र दीवान सिंह निवासी कमेड़ीदेव मझगांव।

- 21 वर्षीय उमेश रावत पुत्र खुशाल सिंह निवासी मजगांव

- हुकुम सिंह मेहता पुत्र पान सिंह निवासी कमेड़ीदेव मजगांव

- 24 वर्षीय चंचल सिंह पुत्र खुशाल सिंह निवासी मजगांव

- 62 वर्षीय हेमंत सिंह पुत्र आन सिंह निवासी महरोड़ी

- 60 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी हेमंत सिंह निवासी महरोड़ी।

- 34 वर्षीय गीता कठैत पत्नी मीम सिंह निवासी महरोड़ी

- सूमो चालक 32 वर्षीय मोहन जोशी पुत्र बचीराम जोशी निवासी महरोड़ी बागेश्वर।

chat bot
आपका साथी