Uttarakhand Chunav 2022 : अब जातिवाद से मतदाताओं को साधने का प्रयास, जितनी बड़ी विरादरी उसके उतने वोट

Uttarakhand Election 2022 अभी तक हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के समीकरण बने। 2022 का चुनाव रोचक होने जा रहा है। प्रत्याशियों के चयन के बाद रिश्तेदारी नातेदारी राजपूत ब्राह्मण आदि वोटों को सधाने का प्रयास हो सकता है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 09:18 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 07:36 AM (IST)
Uttarakhand Chunav 2022 : अब जातिवाद से मतदाताओं को साधने का प्रयास, जितनी बड़ी विरादरी उसके उतने वोट
राजनीति दल भी टिकटों को लेकर गुणाभाग करने में जुटी है। बड़े दलों ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं।

घनश्याम जोशी, बागेश्वर। चुनाव को अब जातिवाद से साधने का भी प्रयास होने लगा है। जिस प्रत्याशी की जितनी बड़ी विरादरी और रिश्तेदारी वह उतने वोटों का आंकलन करने लगे हैं। नामांकन की तारीख नजदीक आते ही इंटरनेट मीडिया के जरिए वह लगातार संपर्क भी बनाए हुए हैं। वहीं, राजनीति दल भी टिकटों को लेकर गुणाभाग करने में जुटी है। बड़े दलों ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं।

विधानसभा चुनाव के प्रबल दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़े दलों के अलावा अब छोटे दल और निर्दलीय भी चुनाव मैदान में उतरने को आतुर हैं। जैसे-जैसे नामांकन की तिथि नजदीक आ रही है। निर्दलीय इंटरनेट मीडिया के जरिए दावेदारी ठोकने लगे हैं। अभी तक आप और सपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जबकि भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशियों को लेकर हाइकमान में मंथन चल रहा है। बसपा भी दोनों सीटों पर चुनाव लडऩे की बात कर रही है। उक्रांद के अलावा उत्तराखंड परिर्वतन पार्टी भी गुणा-भाग लगाने में जुटा है। दोनों सीटों पर अभी तक हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के समीकरण बने। 2022 का चुनाव रोचक होने जा रहा है। प्रत्याशियों के चयन के बाद रिश्तेदारी, नातेदारी, राजपूत, ब्राह्मण आदि वोटों को सधाने का प्रयास हो सकता है। 

बागेश्वर में दो विधानसभा

कपकोट विधानसभा अनारक्षित है। यहां भाजपा से बलवंत भौर्याल, शेर ङ्क्षसह गढिय़ा, सुरेश गढिय़ा, विक्रम शाही, गोङ्क्षवद दानू आदि प्रत्याशियों के नाम सामने आ रहे हैं। जबकि कांग्रेस से ललित फस्र्वाण, हरीश ऐठानी, सपा से हरि राम शासत्री, आप से भूपेश उपाध्याय, बसपा से हरगोङ्क्षवद जोशी, निर्दलीय राजेंद्र ङ्क्षसह गढिय़ा ताल ठोक रहे हैं। जबकि बागेश्वर विधानसभा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां से भाजपा से चंदन राम दास और दीपा आर्या, कांग्रेस से भैरवनाथ टम्टा, बालकृष्ण, रंजीत दास, सज्जन लाल टम्टा की दावेदारी है। आप से बसंत कुमार, बसपा से ओमप्रकाश ताल ठोक रहे हैं। इसके अलावा चैतन्य पार्टी से देशबुंध दास, सपा से लक्ष्मी देवी हैं।

chat bot
आपका साथी