Nainital Weather : गिरने लगा पर्वतीय जिलों का तापमान, मानसून के विदा होने के आसार

सितंबर बीतने को है। ऐसे में मौसम में बदलाव दिखने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। नैनीताल में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। वहीं हिल स्टेशन मुक्तेश्वर का तापमान 11 डिग्री पर आ गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 07:45 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 07:45 AM (IST)
Nainital Weather :  गिरने लगा पर्वतीय जिलों का तापमान, मानसून के विदा होने के आसार
सितंबर बीतने को है। ऐसे में मौसम में बदलाव दिखने लगा है।

हल्द्वानी, जेएनएन : सितंबर बीतने को है। ऐसे में मौसम में बदलाव दिखने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। नैनीताल में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। वहीं हिल स्टेशन मुक्तेश्वर का तापमान 11 डिग्री पर आ गया है। कुमाऊं में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश गायब है। मौसम शुष्क रह रहा है। अब मानसून के विदो होने के आसार नजर आने लगे हैं। 

रविवार सुबह नैनीताल शहर के आस-पास आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। चंपावत जिले में भी सुबह की शुरुआत बादलों के बीच हो रही है। घाटी वाले इलाकों में सुबह 10 बजे तक बादल छाए रहते हैं। पिथौरागढ़ में धूप खिली हुई है। हल्द्वानी में आज रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एक-दो स्थानों पर छिटपुट बारिश को छोड़कर कुमाऊं में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आने वाले दो सप्ताह में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जिसका असर दिखने भी लगा है।

प्रमुख स्टेशनों का न्यूनतम तापमान

नैनीताल        15 डिग्री

हल्द्वानी         22 डिग्री

पंतनगर         25 डिग्री

अल्मोड़ा       18 डिग्री

पिथौरागढ़      15 डिग्री

चंपावत        19 डिग्री

मुक्तेश्वर         11 डिग्री

chat bot
आपका साथी