हल्‍द्वानी में अपराधियों के हौसले के बुलंद, दबंगों के धमकाने के आडियो, वीडियो वायरल, पुलिस लाचार

अपराधियों के हौसले तब बुलंद हो जाते हैं जब पुलिस कार्रवाई नहीं करती या फिर खानापूर्ति कर मामले को लटका दिया जाता है। ऐसे ही मामले हल्द्वानी में देखने को मिल रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 09:45 AM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 09:45 AM (IST)
हल्‍द्वानी में अपराधियों के हौसले के बुलंद, दबंगों के धमकाने के आडियो, वीडियो वायरल, पुलिस लाचार
हल्‍द्वानी में अपराधियों के हौसले के बुलंद, दबंगों के धमकाने के आडियो, वीडियो वायरल, पुलिस लाचार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : अपराधियों के हौसले तब बुलंद हो जाते हैं, जब पुलिस कार्रवाई नहीं करती या फिर खानापूर्ति कर मामले को लटका दिया जाता है। ऐसे ही मामले हल्द्वानी में देखने को मिल रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया, लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई। वहीं, एक व्यक्ति महीनेभर से न्याय की गुहार लगा रहा है। यह स्थिति तब है जब पीडि़तों के पास पूरे घटनाक्रम की वीडियो और आडियो हैं। कल्पना कीजिए, जिन लोगों के पास मारपीट, धमकी देने के आडियो व वीडियों नहीं होते होंगे तो उन्हें थाना व कोतवाली के कितने चक्कर काटने पड़ते होंगे। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस सभी शिकायतों को गंभीरता से लेती है। थाना, चौकियों में अलग शिकायत काउंटर भी बनाए गए हैं। आरोपितों को कतई संरक्षण नहीं दिया जाएगा। लंबित मामलों में जल्द कार्रवाई की जाएगी।

केस-1

21 सितंबर को रघुनाथपुरम कालोनी देवलचौड़ निवासी अजय आनंद के घर पर महिला समेत तीन दबंगों ने जबरन दरवाजा तोड़कर घुसने की कोशिश की। मंसूबे पूरे नहीं हुए तो आरोपितों ने उनके घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर लात व डंडे मारकर तोडफ़ोड़ की। डीआइजी ने खुद मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने को कहा था। यह मामला अब एसएसपी दरबार से सीओ आफिस पहुंच गया, लेकिन आरोपितों पर कार्रवाई नहीं हो सकी।

केस-2

16 अक्टूबर को पूर्व पार्षद राजू पुच्ची ने हथियादबंद साथियों के साथ ढाबे में घुसकर संचालक को थप्पड़ जड़ दिया था। आरोप था कि पार्षद ढाबे से खाना मंगा रहा था। ढाबा संचालक का कसूर बस इतना था कि वह कर्मचारी नहीं होने पर पार्षद की बताई जगह पर खाना नहीं पहुंचा सका था। ढाबा संचालक से मारपीट का वीडियो व काल पर धमकी देने का आपत्तिजनक आडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में नामजद समेत पांच-छह अन्य पर धारा 452 का केस दर्ज किया लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

केस-3

नई बस्ती काठगोदाम निवासी बबली वर्मा का कहना है कि उनके क्षेत्र में एक युवक सट्टे का संचालन करता है। जिसकों एक पुलिस अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है। आरोप है सट्टा संचालक व पुलिस अधिकारी उसे लगातार प्रताडि़त कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। विवश होकर उसे बीते शनिवार को बुद्ध पार्क पर धरना देना पड़ा।

chat bot
आपका साथी