जल्द भवाली सीएचसी को मिलेगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित एंबुलेंस

ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को विधायक संजीव आर्य ने शनिवार को 108 एंबुलेंस वाहन की सौगात दी। इसके अलावा अब जल्द ही नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से सुसज्जित एम्बुलेंस वाहन की सौगात मिलने वाली है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 04:58 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 04:58 PM (IST)
जल्द भवाली सीएचसी को मिलेगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित एंबुलेंस
उन्होंने विधायक व जिला प्रशासन का आभार जताया है।

जागरण संवाददाता, भवाली : नैनीताल विधायक संजीव अपने अथक प्रयासों से जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं को दूर कर रहे। विधायक के अथक प्रयासों से नगर को अत्याधुनिक तकनीकों वाली रोडवेज कार्यशाला मिली। वही पार्किंग की समस्या हल करने के लिए मल्टी स्टोरी पार्किंग का कार्य भी प्रगति पर है। वही जल्द ही नगर के स्वास्थ्य केंद्र को अत्याधुनिक उपकरणों युक्त एंबुलेंस भी मिलने वाली हैं।

नगर की जनता वर्षो से पार्किंग की समस्या से जूझ रही थी। जिसपर विधायक संजीव आर्य द्वारा अपने अथक प्रयासों से नगर के मध्य एक मल्टिस्टोरी पार्किंग को स्वीकृति दिलाई। जिसका कार्य अभी प्रगति पर है। और जल्द इसका लाभ लोगों को मिलेगा। वर्षों से एंबुलेंस की समस्या से जूझ रही नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को विधायक संजीव आर्य ने शनिवार को 108 एंबुलेंस वाहन की सौगात दी। इसके अलावा अब जल्द ही नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से सुसज्जित एम्बुलेंस वाहन की सौगात मिलने वाली है। जिसमें मरीजों के उपचार के लिए कई उपकरण मौजूद होंगे। जो गम्भीर मरीजो के लिए काफी लाभप्रद साबित होगी।

पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि  नैनीताल विधायक संजीव आर्य नगर की समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा ततपर है। विधायक के सौजन्य से अस्पताल को 108 वाहन की सुविधा मिली। वही अब विधायक के सौजन्य से अस्पताल को अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों युक्त एक नवीन एम्बुलेंस मिलने वाली है। जो इसी हफ्ते अस्पताल को दे दी जाएगी। जिसपर उन्होंने विधायक व जिला प्रशासन का आभार जताया हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी