Ruskin Bond Birthday : रस्किन बांड के उपन्यास और कहानियों पर बनी तीन चर्चित फिल्में

Ruskin Bond Birthday उत्तराखंड के हिल स्टेशन मसूरी में जन्में और यहीं पले-बढ़े बांड के उपन्यास और कहानियों पर श्याम बेनेगल और विशाल भारद्वाज जैसे चर्चित निर्देशन फिल्म बना चुके हैं। तो कई कहानियों पर लघु फिल्में और सीरियल भी बने हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 19 May 2022 12:24 PM (IST) Updated:Thu, 19 May 2022 12:24 PM (IST)
Ruskin Bond Birthday : रस्किन बांड के उपन्यास और कहानियों पर बनी तीन चर्चित फिल्में
Ruskin Bond Birthday : रस्किन बांड के उपन्यास और कहानियों पर बनी तीन चर्चित फिल्में

नैनीताल, जागरण संवाददाता : Ruskin Bond Birthday : आज चर्चित लेखक पद्मश्री रस्‍किन बांड का जन्‍मदिन है। वह 88 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने अब तक करीब 500 कहानियां और 6-7 उपन्यास लिखे हैं। उत्तराखंड के हिल स्टेशन मसूरी में जन्में और यहीं पले-बढ़े बांड के उपन्यास और कहानियों पर श्याम बेनेगल और विशाल भारद्वाज जैसे चर्चित निर्देशन फिल्म बना चुके हैं। तो कई कहानियों पर लघु फिल्में और सीरियल भी बने हैं। बच्चों के लेखक के रूप में लोकप्रिय रस्‍किन बांड ब्रिटिश मूल के हैं। चलिए जानते हैं उनके उपन्यास और कहानियों पर बनी फिल्मों के बारे में।

उपन्यास : फ्लाइट ऑफ़ पिजन्स, फिल्म : जुनून

फिल्म अभिनेता/निर्माता शशि कपूर और निर्देशक श्याम बेनेगल ने 80 के दशक में रस्‍किन बांड के उपन्यास 'फ्लाइन ऑफ़ पिजन्स' पर 'जुनून' नाम से खूबसूरत और चर्चित फिल्म बनाई थी। उस समय इस फिल्म को काफी सराहा और पसंद किया गया था। फिल्म में शशि कपूर के अलावा शबाना आजमी, नफीसा अली, टाम अल्टर जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया था।

उपन्यास : सुज़ैन्स सेवेन हसबैंड, फिल्म : सात खून माफ

निर्देशक और निर्माता विशाल भारद्वाज ने ने रस्किन बांड की फिल्म 'सुज़ैन्स सेवेन हसबैंड' पर ' सात खून माफ़' जैसी रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म बनाई। सात खून माफ एक डार्क फिल्म है जिसकी मुख्य पात्र सुजैन करीब छह लोगों से शादी करती है और उनमें छह लोगों को मौत के घाट उतार देती है। उसे सच्चे प्यार की तलाश होती है, जो उसे नहीं मिल पाता है। फिर भी सच्चे प्यार पर उसका भराेसा बना रहता है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, नसरूद्दीन शाह, नील नितिन मुकेश जैसे कलाकारों ने काम किया है।

उपन्यास : द ब्लू अंब्रेला, फिल्म : द ब्लू अंब्रेला

रस्किन बांड की कहानी द ब्लू अंब्रेला पर विशाल भारद्वाज ने इसी नाम से फिल्म बनाई है। फिल्म की कहानी के केन्द्र में एक बच्ची है जो अपनी मां और भाई के साथ पहाड़ों पर रहती है। कहानी उस बच्ची और पास मौजूद एक छाते के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में दिग्गज कलाकार पंकज कपूर ने काम किया है। इस फिल्म को समीक्षाें द्वारा काफी सराहा गया है।

द ब्लैक कैट

भार्गव सैकिया ने रस्किन बांड की कहानी 'द ब्लैक कैट' पर 20 मिनट की लघु फिल्म बनाई है। फिल्म को स्कूली बच्चे, बड़े और सिनेमा प्रेमियो ने खूब पसंद किया था। फिल्म में दिग्गज अभिनेता टॉम ऑल्टर रस्किन बॉण्ड के किरदार में हैं। इसके साथ ही बांड की शॉर्ट स्टोरीज पर दूरदर्शन पर एक धारावाहिक एक था रस्टी भी प्रसारित किया जा चुका है।

इन सम्मानों से पुरस्कृत हो चुके हैं बांड

रस्किन बांड को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 1957 में कामनवेल्थ के जॉन लेवेलिन रीशे पुरस्कार और 1992 में साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित 1999 में पदम श्री और 2014 में पदम भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी