मिलिट्री कैंटीन समेत बाजार में चीनी उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की पूर्व सैनिकों ने की मांग

शनिवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मिलिट्री कैंटीन समेत बाजार में चीनी उत्पादों की बिक्री प्रति‍बंध लगाने कीं मांग की।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 08:29 AM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 08:29 AM (IST)
मिलिट्री कैंटीन समेत बाजार में चीनी उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की पूर्व सैनिकों ने की मांग
मिलिट्री कैंटीन समेत बाजार में चीनी उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की पूर्व सैनिकों ने की मांग

हल्द्वानी, जेएनएन : पूर्व सैनिकों का चीनी सामान का विरोध तेज होता जा रहा है। शनिवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मिलिट्री कैंटीन समेत बाजार की दुकानों में सभी तरह के चीनी उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित करने की मांग उठायी है।

पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रांतीय मंत्री भुवन चंद्र भगत व जिला महासचिव कै. त्रिवेणी चंद्र पांडे के नेतृत्व में पूर्व सैनिक एसडीएम विवेक राय से मिले। पूर्व सैनिकों ने कहा कि चीन भारत में कारोबार कर लगातार धन कमा रहा है, इसी कमाई को ही वह भारत विरोधी गतिविधियों में खर्च कर दोहरा नुकसान पहुंचा रहा है। अब समय आ गया है, जब सभी को एकजुट होकर चीन के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़नी होगी।

सीमा पर हमारे जांबाज चीनी सेना से लोहा लेने के लिए प्राणों की आहूति देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। हमें भी चीनी सामान का बहिष्कार कर उसकी अर्थव्यवस्था को तोड़ना होगा। इस दौरान कै. पुष्कर सिंह भंडारी, राजेंद्र सिंह भाकुनी, दीवान सिंह पपोला, प्रकाश चंद्र जोशी, भूपाल सिंह खेतवाल, नरेश चंद्र दुर्गापाल, रमेश चंद्र कांडपाल व भूवन चंद्र भगत आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

मर्तोलिया अध्यक्ष व दरबान सिंह बने संगठन के अध्यक्ष

पूर्व केंद्रीय सशत्र पुलिस बल कार्मिक संगठन की जिला ईकाई की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त द्वितीय कमान अधिकारी को संगठन का संरक्षक व सेवानिवृत्त उप समादेष्टा दरबान सिंह बोहरा को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही सेवानिवृत्त सहायक समादेष्टा बहादुर राम टम्टा को उपाध्यक्ष, सेवानिवृत्त उप समादेष्टा रवींद्र चंद्र पलड़िया को सचिव, सेवानिवृत्त सहायक समादेष्टा हीरा सिंह दरम्वाल को कोषाध्यक्ष व सेवानिवृत्त निरीक्षक विष्णु दत्त भट्ट को प्रवक्ता चुना गया है।

Covid-3 : मुक्तेश्वर में भी होगी कोरोना जांच, दस लाख की लागत से लैब स्थापित 

उत्तराखंड के न्यायालयों में 13177 तलाक के केस पेंडिंग, दून में र्वाधिक केस लंबित  

chat bot
आपका साथी