Haldwani News : आयरलैंड में पाषाण काल में स्थापित शिवलिंग का दर्शन करने पहुंचे भाई जी

यूरोप की यात्रा पर पहुंचे भाईजी ने बताया कि बहुत पहले उन्हें यह जानकारी मिली थी कि आयरलैंड की राजधानी डबलिन से 75 किमी दूर तारा हिल्स नाम की एक प्रसिद्ध पहाड़ी है जिसके शिखर पर पाषाण काल में एक शिवलिंग स्थापित है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 07 Jun 2022 06:41 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jun 2022 06:41 PM (IST)
Haldwani News : आयरलैंड में पाषाण काल में स्थापित शिवलिंग का दर्शन करने पहुंचे भाई जी
Haldwani News : आयरलैंड में पाषाण काल में स्थापित शिवलिंग का दर्शन करने पहुंचे भाई जी

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए हरि: शरणम 'जन' प्रमुख स्वामी रामगोविन्द दास 'भाईजी' इन दिनों यूरोप की यात्रा पर हैं। वह प्रवासियों संग मुलाकात करने के साथ ही वहां के मंदिरों और धर्मस्थलों पर सत्संग भी कर रहे हैं। इस बीच वह आयरलैंड में पाषाण काल में स्थापित शिवलिंग के दर्शन का दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारत के उन्नति और सुख समृद्धि की कामना की। भाई जी ने बताया कि अब तक की उनकी यात्रा काफी सार्थक रही है।

यूरोप की यात्रा पर पहुंचे भाईजी ने बताया कि बहुत पहले उन्हें यह जानकारी मिली थी कि आयरलैंड की राजधानी डबलिन से 75 किमी दूर तारा हिल्स नाम की एक प्रसिद्ध पहाड़ी है, जिसके शिखर पर पाषाण काल में एक शिवलिंग स्थापित है। भाईजी ने उस पहाड़ी पर पहुंच कर भगवान शिव की विधि विधान से पूजा की। उन्होंने बताया कि इस स्थल पर पर्यटकों की चहलकदमी रहती है।

तीन फ़ीट तीन इंच की लिआ फिल के नाम से प्रसिद्ध इस शिवलिंग स्थल पर पूर्व में वहां के राजा अपने राजतिलक के सभी आयोजन यहीं करने आते थे। दुर्गा देवी के सुप्रसिद्ध नाम तारा से इस पहाड़ी को हिल्स ऑफ़ तारा पड़ा हैं। भाईजी ने इस स्थल का रख रखाव करने वाली संस्था को इसका पौराणिक महत्त्व भी समझाया।

भाई जी ने बताया कि आयरलैंड में बहुत से लोग अपनी बेटियों का नाम तारा रखते हैं। दो महीने की धर्म प्रचार यात्रा पर लंदन गए भाईजी अनेक धार्मिक स्थलों पर जाकर वहां पूजा पाठ का भी आयोजन कर रहे हैं। शनिवार को लंदन के प्लम्स्टेड स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में भी धार्मिक आयोजन रखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी