विरोध की भेंट चढ़ा बिंदूखत्ता नगर पालिका का उद्घाटन, पथऱाव, लाठीचार्ज

बिंदुखत्ता नगर पालिका के कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम विरोध की भेंट चढ़ गया। समारोह स्थल में पहुंचे सैकड़ों लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने करीब चार दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

By BhanuEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2015 12:42 PM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2015 04:57 PM (IST)
विरोध की भेंट चढ़ा बिंदूखत्ता नगर पालिका का उद्घाटन, पथऱाव, लाठीचार्ज

हल्द्वानी। बिंदुखत्ता नगर पालिका के कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम विरोध की भेंट चढ़ गया। समारोह स्थल में पहुंचे सैकड़ों लोगों ने जमकर हंगामा किया। बाद में भारी विरोध के चलते श्रम मंत्री ने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान भीड़ ने पथराव भी किया। वहीं पुलिस ने भीड़ पर लाठियां भी भांजी।

पुलिस ने करीब चार दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। पथराव के दौरान एसआइ सुमन पंत और पीएसी की मुनीश कुमारी घायल हो गई। हंगामे के दौरान क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। बिंदुखत्ता में नगर पालिका कार्यालय का आज सामुदायिक भवन में श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल को उद्घाटन करना था। इसके लिए प्रशासन स्तर पर तैयारियां चल रही थी।


दूसरी ओर अखिल भारतीय किसान सभा एवं भाकपा माले लगातार पालिका बनने का विरोध करते आ रहे हैं। उनकी मांग है कि पालिका की बजाय इसे राजस्व ग्राम बनाया जाना चाहिए।
आज उद्घाटन के विरोध में सुबह से ही कार्यकर्ता मौके पर जुटने लगे। इसे देखते हुए एएसपी यशवंत सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों में कई बार झड़प हुई।


मंत्री समर्थक एवं विरोध करने वाले कई बार आमने-सामने हुए और पुलिस ने उन्हें अलग किया। 10 बजे होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में दोपहर तक तक श्रम मंत्री नहीं पहुंचे।

इस दौरन प्रदर्शनकारियों ने उद्घाटन बोर्ड पर भी कालिख पोत दी। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इस दौरान पुलिस ने लाठी भी फटकारी। पथराव में पुलिस की एसआइ समेत दो महिला कांस्टेबल घायल हो गई। वहीं दूसरी ओर विरोध के दौरान ही श्रम मंत्री ने कार्यालय का उद्घाटन कर दिया।
पढ़ें-अपडाउन करने वाले शिक्षकों को रास्ते में रोका

chat bot
आपका साथी