वित्त मंत्री प्रकाश पंत मॉरीशस में सम्मानित

वित्त मंत्री प्रकाश पंत को मॉरीशस में आयोजित विश्व ¨हदी उत्सव में सम्मानित किया गया।

By Edited By: Publish:Fri, 17 Aug 2018 11:58 PM (IST) Updated:Sat, 18 Aug 2018 05:02 PM (IST)
वित्त मंत्री प्रकाश पंत मॉरीशस में सम्मानित
वित्त मंत्री प्रकाश पंत मॉरीशस में सम्मानित
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : वित्त मंत्री प्रकाश पंत को मॉरीशस में आयोजित विश्व ¨हदी उत्सव में विश्व ¨हदी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पंत ने कहा, ¨हदी एक दिन विश्व में व्याप्त होगी। और भारत की वसुधैव कुटुमंबकम की संस्कृति दुनिया अपनाएगी। 17 अगस्त को ऋषि दयानंद संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान उन्हें मॉरीशस के उद्योग एवं सहकारिता मंत्री सुनील भोला ने प्रदान किया। कार्यक्रम के समन्वयक व आधारशिला के संपादक दिवाकर भट्ट ने बताया कि ¨हदी दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली दो भाषाओं में एक है। इसलिए ¨हदी को राष्ट्र संघ की भाषा बनाए जाने के लिए विश्व स्तर पर अभियान चलना चाहिए। इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है। कार्यक्रम में संस्कृति एवं कला मंत्री पृथ्वीराज रूपन ने कहा, मॉरीशस ¨हदी व भारतीय संस्कृति को लगातार आगे बढ़ा रहा है। सुनील भोला ने कहा, भारतवंशियों ने मॉरीशस आने के बाद भी अपनी संस्कृति को बचाए रखा। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय ¨हदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व लेखक विभूतिनारायण राय ने ¨हदी को व्यापक रूप से समाज में अभिव्यक्त करने की बात कही। ऋषि दयानंद संस्थान के प्रोफेसर सुदर्शन जगसेर ने ¨हदी के विकास यात्रा पर अपनी राय रखी। इसमें संस्थान के डीन डॉ. उदयनारायण गंगू ने आर्य सभा द्वारा ¨हदी के योगदान पर चर्चा की। आधारशिला विश्व ¨हदी मिशन, संस्कृति मंत्रालय मॉरीशस व आर्यसभा मॉरीशस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. रॉय को राहुल सांस्कृत्यान सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रो. ओम प्रकाश गंगोला, डॉ. कमलेश बहुगुणा, डॉ. मुकुल पंत, डॉ. दीपा कांडपाल, डॉ. लता कांडपाल, घनश्याम चौधरी, हेमा हर्बोला को साहित्य व कला क्षेत्र के लिए सम्मानित किया गया।
chat bot
आपका साथी