गैंगेस्टर, गुंडा व गैंबलिंग एक्ट के बाद अब जिला बदर होगा सट्टा किंग जोजो

सट्टा किंग अशोक कुमार उर्फ जोजो एक बार फिर से पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 60 वर्षीय अशोक कुमार उर्फ जोजो पर 17वीं बार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसे जिलाबदर करने की तैयारी चल रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 06:05 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 06:05 AM (IST)
गैंगेस्टर, गुंडा व गैंबलिंग एक्ट के बाद अब जिला बदर होगा सट्टा किंग जोजो
गैंगेस्टर, गुंडा व गैंबलिंग एक्ट के बाद अब जिला बदर होगा सट्टा किंग जोजो

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: सट्टा किंग अशोक कुमार उर्फ जोजो एक बार फिर से पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 60 वर्षीय अशोक कुमार उर्फ जोजो पर 17वीं बार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसे जिलाबदर करने की तैयारी चल रही है।

सट्टा खेलने के लिए बदनाम अशोक उर्फ जोजो पर ज्यादातर मुकदमें 13 गैंबलिंग एक्ट में दर्ज किए गए हैं। जिसमें वह बीते दो दशक से पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ है। जेल जाने व छूट कर आने का अशोक कुमार का रिकार्ड है। लेकिन जोजो की आदतें बदलने में पुलिस महकमा नाकाम साबित हुआ है।

शनिवार की रात बनभूलपुरा क्षेत्र में सट्टा खेलते हुए अशोक कुमार उर्फ जोजो निवासी चौधरी कॉलोनी, गौजाजाली उत्तर, थाना बनभूलपुरा को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पेन, 24950 रुपये नकदी बरामद किया है।

बनभूलपुरा थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि आरोपित के खिलाफ इससे पहले गैंगेस्टर व गुंडा अधिनियम में भी मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। आरोपित को जिला बदर करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मजिस्ट्रेट के आदेश पर जिला बदर की कार्रवाई पर मुहर लग जाएगी।

आरोपित की खुलेगी हिस्ट्री शीट

सट्टा किंग अशोक उर्फ जोजो की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी भी बनभूलपुरा पुलिस कर रही है। जिसमें आरोपित के पूर्व में किए गए अपराधों के आधार पर नियमित रूप से पुलिस अपडेट रहेगी। आरोपित के घर पर निरीक्षण करते हुए उसका नियमित रूप से सत्यापन किया जाएगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी