प्रचार वाहन में बुलाकर किशोरी से की छेड़छाड़, लोगों ने की धुनाई

एलआइसी के प्राइवेट प्रचार वाहन के चालक ने किशोरी के साथ छेड़खानी कर दी। इससे आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई लगा दी।

By Edited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 07:00 AM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 11:00 AM (IST)
प्रचार वाहन में बुलाकर किशोरी से की छेड़छाड़, लोगों ने की धुनाई
प्रचार वाहन में बुलाकर किशोरी से की छेड़छाड़, लोगों ने की धुनाई

रामनगर, जेएनएन : एलआइसी के प्राइवेट प्रचार वाहन के चालक ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। इससे आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई लगा दी। इसके बाद उसे कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया। हल्द्वानी के ग्राम बिठोरिया निवासी नवीन जोशी रामनगर में एलआइसी के प्रचार वाहन का चालक है। वह सोमवार को एलआइसी कार्यालय आया था। कार्यालय के सामने ही उसने अपना वाहन खड़ा किया था। इस दौरान एक किशोरी अपने भाई के साथ वहां खेल रही थी। आरोप है कि खेलने के दौरान चालक ने किशोरी को अपने पास वाहन में बैठने के लिए बुलाया और उससे छेड़खानी करने लगा। उसके विरोध करने पर चालक उसे जबरन वाहन के भीतर खींचने लगा। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर किशोरी ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। परिजनों के पहुुंचने से पहले ही आरोपित वहां से भाग गया।

मंगलवार को चालक फिर एलआइसी कार्यालय आया था तो परिजनों व आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसे देखकर आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्रचार वाहन को कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया है। एसएसआइ कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपित नवीन के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

झुलसी किशोरी ने एसटीएच में दम तोड़ा हल्द्वानी : आग सेंकने को जलाई गई लकड़ियों में मिट्टी का तेल छिड़कने से भड़की लपटों ने किशोरी को चपेट में ले लिया। एसटीएच में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस के मुताबिक पिचौड़ा भतरौजखान, जिला अल्मोड़ा निवासी बागंबर सिंह की 14 साल की बेटी चार दिन पूर्व घर में खेल रही थी। वहीं, लकड़ियां बुझने पर जैसे ही घरवालों ने मिट्टी का तेल डाला तो लपटें दीक्षा के कपड़ों तक पहुंच गई। जिससे वह झुलस गई। उसका एसटीएच में उपचार चल रहा था।

यह भी पढ़ें : मंगेतर ने दी अपहरण की सूचना, प्रेमी की कार से युवती बरामद, परेशान रही पुलिस

chat bot
आपका साथी