एनएसयूआइ कार्यकारिणी की बैठक में आम चुनाव में युवाओं की भूमिका पर मंथन

एनएसयूआइ की प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को स्वराज आश्रम में हुई। इसमें लोकसभा चुनाव के लिए युवाओं की भूमिका तय करने को लेकर मंथन किया गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 23 Dec 2018 10:59 AM (IST) Updated:Sun, 23 Dec 2018 06:18 PM (IST)
एनएसयूआइ कार्यकारिणी की बैठक में आम चुनाव में युवाओं की भूमिका पर मंथन
एनएसयूआइ कार्यकारिणी की बैठक में आम चुनाव में युवाओं की भूमिका पर मंथन

हल्द्वानी, जेएनएन : एनएसयूआइ की प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को स्वराज आश्रम में हुई। इसमें लोकसभा चुनाव के लिए युवाओं की भूमिका तय करने को लेकर मंथन किया गया। साथ ही कुमाऊं में भी जल्द बेहतर भारत अभियान चलाने पर चर्चा हुई।

एनएसयूआइ के राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी निखिल कामले ने बेहतर भारत अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में युवाओं को भी अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। जिला अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में युवाओं के मुद्दे अहम होंगे। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिला सचिव प्रियंका जोशी, सत्तम कालरा, सचिन जलाल, गोविंद दसौनी, गजेंद्र सम्मल, मीमांशा आर्य, गुड्डू बिष्ट, भुवन पांडेय, ललित मेहता, शैलेंद्र ंिसह दानू, गोविंद दानू, चंदन सम्मल, तनय भोजक आदि शामिल रहे।

कॉलेज के छात्रों से करेंगे संवाद : कामले

एनएसयूआइ के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी निखिल कामले ने कहा, इस समय पूरे भारत में युवा परेशान हैं। पीएम नरेंद्र मोदी कभी बेहतर शिक्षा व युवाओं के लिए मन की बात नहीं करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के हितों के लिए पीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआइ पूरे देश में बेहतर भारत अभियान चला रहा है। इसके साथ ही राज्य में संगठन की राष्ट्रीय रुचि गुप्ता के साथ प्रदेश नेतृत्व छात्र-छात्राओं से संवाद करेगा।

यह भी पढ़ें : 98 प्रत्याशी छह साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, जानिए क्‍या है कारण

chat bot
आपका साथी