उत्तराखंड की कुलदेवी माता नंदा का महोत्सव शुरू, सांसद अजय भट्ट ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ NAINITAL NEWS

सरोवर नगरी में श्रीराम सेवक सभा की ओर से श्री नंदा देवी महोत्सव शुरू हो गया। सांसद भट्ट ने कहा कि नंदा देवी उत्तराखंड की कुलदेवी है। उन्होंने महोत्सव के आयोजकों को शुभकामनाएं दी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 03 Sep 2019 02:59 PM (IST) Updated:Tue, 03 Sep 2019 07:42 PM (IST)
उत्तराखंड की कुलदेवी माता नंदा का महोत्सव शुरू, सांसद अजय भट्ट ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ NAINITAL NEWS
उत्तराखंड की कुलदेवी माता नंदा का महोत्सव शुरू, सांसद अजय भट्ट ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ NAINITAL NEWS

नैनीताल, जेएनएन : सरोवर नगरी में श्रीराम सेवक सभा की ओर से श्री नंदा देवी महोत्सव शुरू हो गया। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, विधायक संजीव आर्य, डीएम सविन बंसल, एसएसपी सुनील मीणा ने दीप प्रज्ज्वलन  व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पुरोहित भगवती प्रयास जोशी द्वारा देवी आह्वान किया गया। अतिथियों को छलिया कलाकारों द्वारा पारंपरिक वाद्ययंत्र वादन के साथ मंच तक ले जाया गया।

सांसद भट्ट ने कहा कि नंदा देवी उत्तराखंड की कुलदेवी है। उन्होंने महोत्सव के आयोजकों को शुभकामनाएं दी। साथ ही सहयोग का भरोसा दिया। कलाकारों द्वारा गणपति वंदना की गई। उद्घाटन के बाद भक्तों का दल कदली वृक्ष लेने के लिए गौलापार के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव राजेन्द्र लाल साह, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, जगदीश बवाड़ी, विमल चौधरी, अनूप शाही, मोहित सनवाल, मुकुल जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, विमला अधिकारी, भाजपा नेता गोपाल रावत, विवेक साह, सचिन साह, मोहित साह, विमला अधिकारी , एसडीएम विनोद कुमार, सीओ विजय थापा, कोतवाल अशोक कुमार सिंह,  एलआईयू निरीक्षक दीप भट्ट समेत अनेक लोग मौजूद थे। संचालन हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे, मीनाक्षी कीर्ति ने किया।

यह भी पढ़ें : पार्वती-शिव योग में आज विराजित हुए गणपति बप्पा

chat bot
आपका साथी