साल का सबसे लंबा दिन आज, कर्क रेखा पर विराजमान होंगे सूर्यदेव, कल से घटने लगेगी अवधि NAINITAL NEWS

शुक्रवार को एक पल के लिए आपका साया भी आपका साथ छोड़ देगा। सूर्य कर्क रेखा के ठीक उपर होने के कारण यह संयोग बनेगा। साल का सबसे लंबा दिन भी आज ही होगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 21 Jun 2019 12:21 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jun 2019 12:21 PM (IST)
साल का सबसे लंबा दिन आज, कर्क रेखा पर विराजमान होंगे सूर्यदेव, कल से घटने लगेगी अवधि NAINITAL NEWS
साल का सबसे लंबा दिन आज, कर्क रेखा पर विराजमान होंगे सूर्यदेव, कल से घटने लगेगी अवधि NAINITAL NEWS

नैनीताल, जेएनएन : शुक्रवार को एक पल के लिए आपका साया भी आपका साथ छोड़ देगा। सूर्य कर्क रेखा के ठीक उपर होने के कारण यह संयोग बनेगा। साल का सबसे लंबा दिन भी आज ही होगा। इसके बाद दिन की अवधि घटनी शुरू हो जाएगी। 

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के खगोल वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे के अनुसार वक्त बदलने के पीछे कई कारण हैं। धरती का अपना भ्रमण और अपने अक्ष में 23.50 डिग्री झुकी होने के कारण  दिन रात होते हैं। इसी वजह से दिन व रात के समय में अंतर आता है। इन दिनों सूर्य उत्तरी गोलाद्र्ध से होकर गुजर रहा है और धरती के इस भाग में दिन लंबे हैं। इसके विपरीत दक्षिणी गोलाद्र्ध में दिन छोटे और रातें लंबी हैं। इसके अलावा यहां गर्मी का मौसम है तो दक्षिण गोलाद्र्ध में मौसम सर्दी का चल रहा है। यहां गर्मी होने का कारण सूर्य की किरणें सीधी पड़ रही है, इसके विपरीत दक्षिण में तिरछी पडऩे के कारण मौसम सर्दी का है। यह चक्र पूरे वर्ष चलता है। 21 जून को सूर्य कर्क रेखा के ठीक उपर होता है। कर्क रेखा वाले भाग में एक पल के  लिए धरती पर स्थित किसी भी वस्तु की परछाई गायब हो जाती है। इस दिन को समर सोल्सटिस यानी ग्रीष्मकालीन संक्रांति कहा जाता है। आज दिन की अवधि करीब 13.45 घंटे की होगी, जबकि रात 10.35 घंटे में सिमट जाएगी। आज के बाद दिन की अवधि कम होनी शुरू हो जाती है और रातें लंबी होने लगेंगी। 21 या 22 सितंबर को दिन व रात का समय बराबर हो जाएगा। इसी तरह 21 अथवा 22 मार्च को दिन व रात बराबर होते हैं। 

धरती का झुकाव बदलता है मौसम 

पृथ्वी का अपने अक्ष में 23.50 डिग्री झुका होना व अपने अक्ष में भ्रमण करना धरती के लिए वरदान है। जिस कारण धरती पर मौसम बदलते रहते हैं। यदि ऐसा नहीं होता तो यहां ऋतुएं परिवर्तित न होकर समान होती। धरती का जो भाग सूर्य के सामने होता, वह सदा गरम रहता और पीछे का भाग शीत में डूबा रहता।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी