ओखलकांडा में मासूम को शिकार बनाने वाला तेंदुआ आदमखोर घोषित

ओखलकांडा ब्लॉक के तुषराड़ में 13 साल की मासूम काे मां-बाप के सामने शिकार बनाने वाले तेंदुए को चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जीएस सुहाग ने आदमखोर घोषित कर दिया है। डीएफओ बृजलाल ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजीर लगा दिया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 03:22 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 03:22 PM (IST)
ओखलकांडा में मासूम को शिकार बनाने वाला तेंदुआ आदमखोर घोषित
ओखलकांडा में मासूम को शिकार बनाने वाला तेंदुआ आदमखोर घोषित

भीमताल, जेएनएन : ओखलकांडा ब्लॉक के तुषराड़ में 13 साल की मासूम काे मां-बाप के सामने शिकार बनाने वाले तेंदुए को चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जीएस सुहाग ने आदमखोर घोषित कर दिया है। डीएफओ बृजलाल ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजीर लगा दिया गया है। वन विभाग के मुताबिक पहली प्राथमिकता तेंदुए को जिंदा पकड़ने की होगी। यदि कैद हुआ तो उसे रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा। अन्यथा शूट करने के लिए शिकारियों को बुलाया जाएगा। 

तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो माह में पहाड़ से लेकर मैदान तक कई जिंदगियों को लील चुके तेंदुए ने बुधवार को नैनीताल के ओखलकांडा में 13 साल की बालिका को अपना शिकार बनाया। तुषराड़ गांव की नेहा कफल्टिया पुत्री ह्दयेश कफल्टिया उम्र 13 वर्ष घर के आंगन के पास ही खेत में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। अचानक उस पर तेंदुआ झपट पड़ा। उसने उसके शरीर को बुरी तरह से नोच लिया था। पास ही खेत में काम कर रहे माता पिता और अन्य ग्रामीणों ने हो हल्ला किया तो तेंदुआ वहां से भाग गया। परिजन और अन्य ग्रामीण नेहा के पास पहुंचे, लेकिन तब तक नेहा दम तोड़ चुकी थी। तेंदुए को महकमे ने आदमखोर घोषित कर दिया है। 

chat bot
आपका साथी