तेंदुए ने मारा बाइक सवार दो लोगों पर झपट्टा

अल्मोड़ा से बरात में आ रहे दो लोगों पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। ये दोनों नैनीताल शादी में जा रहे थे।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 03 Dec 2017 05:14 PM (IST) Updated:Sun, 03 Dec 2017 08:59 PM (IST)
तेंदुए ने मारा बाइक सवार दो लोगों पर झपट्टा
तेंदुए ने मारा बाइक सवार दो लोगों पर झपट्टा

नैनीताल, [जेएनएन]: अल्मोड़ा शहर से बाइक पर सवार होकर बरात में आ रहे दो लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससेउ उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरी। तेंदुए के इस हमले में दोनों घायल हो गए। 

दरअसल, अल्मोड़ा से बरात नैनीताल के समीपवर्ती गांव बलदियाखान आ रही थी। बरात में शामिल बाइक सवार अमित बिष्ट और पवन बिष्ट रातीघाट के पास पहुंचे ही थे कि अचानक एक तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। जिससे वो दोनों सड़क पर जा गिरे। 

गनीमत रही कि पीछे से आती बरात की बस को देखकर तेंदुआ वहां से भाग गया। बरातियों ने दोनों घायलों को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवकों ने बताया कि अगर पीछे से बस नहीं आती तो उनकी जान बचनी मुश्किल थी। फिलहाल, दोनों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 

यह भी पढ़ें: घास काटने गए युवक पर भालू ने किया हमला, हायर सेंटर रेफर

यह भी पढ़ें: चारा पत्ती लेने जंगल गए व्‍यक्ति पर भालू ने किया हमला, मौत

यह भी पढ़ें: झाड़ी में छिपे भालू ने किया बुजुर्ग पर हमला, घायल

chat bot
आपका साथी