उत्‍तराखंड की युवतियों को देश सेवा का मौका, 18 से 30 जनवरी तक लखनऊ में होगी महिला सैन्य पुलिस की भर्ती रैली

महिला सेना पुलिस (सैनिक सामान्य ड्यूटी) के दूसरे बैच की भर्ती रैली एएमसी सेंटर एंड कालेज लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के स्टेडियम में 18 से 30 जनवरी तक चलेगी। इसमें उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की युवतियां इसमें हिस्सा लेंगी। रैली में करीब 5898 युवतियों के पहुंचने की उम्मीद है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 09:57 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 09:57 PM (IST)
उत्‍तराखंड की युवतियों को देश सेवा का मौका, 18 से 30 जनवरी तक लखनऊ में होगी महिला सैन्य पुलिस की भर्ती रैली
वेबसाइट www.indianarmy.nic.in पर जानकारी उपलब्ध है। जागरण

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : भारतीय सेना ने महिलाओं को सेना में भर्ती होकर देशसेवा का बड़ा अवसर दिया है। महिला सेना पुलिस (सैनिक सामान्य ड्यूटी) के दूसरे बैच की भर्ती रैली एएमसी सेंटर एंड कालेज लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के स्टेडियम में 18 से 30 जनवरी तक चलेगी। इसमें उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की युवतियां इसमें हिस्सा लेंगी। सैन्य सूत्रों के अनुसार भर्ती रैली में करीब 5898 युवतियों के भर्ती रैली में पहुंचने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के सभी जनपदों की उन युवतियों के लिए सुनहरा अवसर है, जो भारतीय फौज का हिस्सा बन देशसेवा का जज्बा रखती हैं।  रक्षा शाखा मंत्रालय (भारत सरकार) की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार महिला सैन्य पुलिस के लिए खुली भर्ती रैली प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

भारतीय सेना में सैनिक श्रेणी में महिला सैन्य पुलिस के दूसरे बैच की भर्ती रैली की प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों से अभ्यर्थी भाग ले सकेंगी। भर्ती रैली के लिए मानदंड व योग्यता संबंधी जानकारी बीते वर्ष 27 जुलाई को जारी अधिसूचना में दी जा चुकी है, जो वेबसाइटwww.indianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। भारतीय सेना की विज्ञप्ति के जरिये अभ्यर्थियों से अपील भी की गई है कि वह दलालों व धोखेबाज लोगों से सावधान रहें। दवाओं के सेवन से बचें। स्पष्ट किया गया है कि यदि अभ्यर्थी इस तरह के व्यवहार में शामिल पाए गए तो उनकी उम्मीदवारी रद कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी