Har Ghar Tiranga: चम्पावत में सीएम धामी ने बच्चों संग की तिरंगा यात्रा, सेना के जवानों ने आयोजित किया रन फॉर फन

सीएम धामी ने चम्पावत में बच्चों संग तिरंगा यात्रा निकाली। सीएम जिले में प्रवास पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को सीएम कैंप कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही ऋषेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीं जिले में जगह जगह स्कूल-सेना आदि द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 02:03 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 02:03 PM (IST)
Har Ghar Tiranga: चम्पावत में सीएम धामी ने बच्चों संग की तिरंगा यात्रा, सेना के जवानों ने आयोजित किया रन फॉर फन
har ghar tiranga बाजार में धूमधाम से विभिन्न संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकाली।

जागरण संवाददाता, चम्पावत: har ghar tiranga सीएम पुष्कर सिंह धामी जिले में प्रवास कर रहे हैं। शुक्रवार को वह मायावती आश्रम में योग साधना व रात्रि विश्राम किया।

सुबह धामी ने गोरल मंदिर गेट से बच्चों व महिलाओं के साथ पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। बाद में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-पाठ व फीता काटकर शुभारंभ किया।

बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकालकर सभी लोगों से घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

चंपावत, टनकपुर व लधियाघाटी क्षेत्र के भिंगराड़ा में भी शनिवार को घर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

सेना के जवानों ने किया जागरूक

तिरंगा रैली में प्रशासनिक अधिकारियों जनप्रतिनिधियों समाजसेवी संगठनों ने सहयोग किया। वहीं, चंपावत में आर्मी जवानों द्वारा जागरूकता के लिया रन फॉर फन का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बाजार में धूमधाम से विभिन्न संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकाली। 

लोगों में जगेगी राष्ट्रभक्ति

यात्रा में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने देश के सर्वांगीण विकास करने में सहयोग करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भारत देश महापुरुषों का सम्मान कर उनके विचारधारा को दैनिक जीवन में अपना कर मां भारती को परम वैभव पर ले जाने को प्रयासरत है।

ऐसे पहल से बहुत से लोग प्रभावित होकर महापुरुषों के सम्मान में अपनी भूमिका को समझेंगे और राष्ट्रनिर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

ऋषेश्वर मंदिर में सीएम ने की पूजा अर्चना

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दौरे के दूसरे दिन जैसे महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की वह देश और राज्य की खुशहाली की कामना की इसके बाद वह मंच के लिए रवाना हो गए।

सुबह उन्होंने मायावती आश्रम में मॉर्निंग वॉक कर वहां की प्राकृतिक सौंदर्य को देखा वह महसूस किया। उन्होंने कहा यहां आकर मन को असीम शांति मिलती है।

रात्रि में खराब हो गई थी सीएम की तबीयत

शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तबीयत खराब हो गई। सर में दर्द होने पर सीएमओ डॉक्टर केके अग्रवाल को मायावती आश्रम बुलाया गया श्याम अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी के सर में हल्का दर्द हुआ था कुछ दवा दी गई। उसके बाद से वह एकदम ठीक हैं। बताया कि थकान की वजह से ऐसा होना सामान्य बात है।

chat bot
आपका साथी