निकाय चुनाव में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर ली भागीदारी, जानिए कितनी हैं मैदान में

60 वार्ड वाले हल्द्वानी नगर निगम में 21 वार्ड ऐसे हैं, जहां महिला प्रत्याशियों ने पुरुष उम्मीदवारों को खुली चुनौती दी है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 28 Oct 2018 10:05 AM (IST) Updated:Sun, 28 Oct 2018 10:05 AM (IST)
निकाय चुनाव में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर ली भागीदारी, जानिए कितनी हैं मैदान में
निकाय चुनाव में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर ली भागीदारी, जानिए कितनी हैं मैदान में

हल्द्वानी (जेएनएन) : कुमाऊं के सबसे बड़े निकाय हल्द्वानी नगर निगम में महिला दावेदार चुनाव मैदान में पुरुषों की नाक में दम करेंगी। 60 वार्ड वाले निगम में 21 वार्ड ऐसे हैं, जहां महिला प्रत्याशियों ने पुरुष उम्मीदवारों को खुली चुनौती दी है। एक-एक महिला उम्मीदवार पांच-सात ही नहीं, बल्कि 16 पुरुष प्रत्याशियों को चुनावी रण में टक्कर देंगी।

आरक्षित सीटों पर महिलाएं दावेदारी ठोकती रही हैं, मगर अनारक्षित सीटों पर अक्सर पुरुष प्रत्याशियों का ही वर्चस्व देखने को मिलता है। ऐसी सीटों पर दावेदारी करने से महिलाएं कदम पीछे खींच लेती है, मगर बदलते दौर में महिलाएं रुढिय़ां और परंपराएं ही नहीं तोड़ रहीं, बल्कि राजनीति के मैदान में पुरुषों को चुनौती देने से भी नहीं हिचक रही हैं। हल्द्वानी नगर निगम में 21 वार्डों से 22 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। खास बात ये भी है कि इन 21 वार्डों में 22 महिलाएं 100 पुरुष प्रत्याशियों की दिल की धड़कने बढ़ाई हुई हैं। बाजी कौन मारेगा, ये वोटर तय करेंगे। फिर भी एक बात साफ है कि महिला वोटरों का सहयोग मिलने पर महिला प्रत्याशी निकाय की राजनीति में कामयाबी की नई इबारत लिखने में सफल हो सकती हैं।

मेयर पद पर इकलौती महिला हैं गीता

वार्ड सदस्य ही नहीं मेयर पद पर भी एक महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पहली बार निकाय चुनाव में उतरी आप पार्टी ने गीता बल्यूटिया को प्रत्याशी बनाया है। टेड़ी पुलिया निवासी गीता इन दिनों घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क साध रही हैं। उन्होंने बताया कि आप नेता अरविंद केजरीवाल के शिक्षा, बिजली, पानी, स्वास्थ्य पर किए कामों से वह अत्यधिक प्रभावित हैं।

महिला-पुरुष वाले वार्ड का ब्योरा

वार्ड              महिला   पुरुष

वार्ड 3            1         5

वार्ड 8            1         3

वार्ड 9            1         4

वार्ड 11           1         3

वार्ड 19           1         4

वार्ड 23           1         4

वार्ड 24           1         6

वार्ड 27           1         5

वार्ड 28           1         5

वार्ड 30           1        10

वार्ड 31           1        16

वार्ड 42           1         2

वार्ड 45           1         6

वार्ड 51           1         5

वार्ड 53           2         4

वार्ड 54           1         4

वार्ड 55           1         3

वार्ड 56           1         3

वार्ड 57           1         3

वार्ड 59           1         3

वार्ड 60           1         2

नैनीताल जिले से प्रत्याशियों की संख्या

हल्द्वानी नगर निगम                            मेयर- 9        पार्षद-304

नैनीताल नगरपालिका                            अध्यक्ष- 13  सभासद-69

रामनगर नगरपालिका                           अध्यक्ष-3       सभासद-96

भीमताल नगरपालिका                           अध्यक्ष-8      सभासद-32

भवाली नगरपालिका                              अध्यक्ष- 5     सभासद- 20

कालाढूंगी नगर पंचायत                         अध्यक्ष- 6      सभासद-30

लालकुआं नगर पंचायत                         अध्यक्ष-6       सभासद-32

योग: अध्यक्ष (मेयर समेत)- 50, सभासद (पार्षद समेत)- 583

यह भी पढ़ें : बागी भाजपाइयों को मनाने में कामयाब रहे भगत और पंत

यह भी पढ़ें : पालिकाध्यक्ष पद पर सात, सभासद से चार प्रत्याशियों ने छोड़ी दावेदारी

chat bot
आपका साथी