गणतंत्र दिवस पर अच्छे आचरण के कारण राज्य के 66 बंदियों की सजा में मिली छूट nainital news

गणतंत्र दिवस पर राज्य की विभिन्न जेलों में बंद सजायाफ्ता 66 कैदियों की सजा में शासन ने छूट दी है। अच्छे आचरण पर जेल प्रशासन की रिपोर्ट के बाद शासन ने छूट देने का आदेश जारी किया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 26 Jan 2020 09:01 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 09:01 AM (IST)
गणतंत्र दिवस पर अच्छे आचरण के कारण राज्य के 66 बंदियों की सजा में मिली छूट nainital news
गणतंत्र दिवस पर अच्छे आचरण के कारण राज्य के 66 बंदियों की सजा में मिली छूट nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : गणतंत्र दिवस पर राज्य की विभिन्न जेलों में बंद सजायाफ्ता 66 कैदियों की सजा में शासन ने छूट दी है। कैदियों के अच्छे आचरण पर जेल प्रशासन की रिपोर्ट के बाद शासन ने छूट देने का आदेश जारी किया है। इसमें कुमाऊं के जिला कारागार नैनीताल के पांच कैदी, उपकारागार हल्द्वानी के नौ कैदी और अल्मोड़ा जिला कारागार के 12 कैदी शामिल हैं।

छूट का जारी आदेश सभी जेलों में पहुंचा

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि कारागार महकमे के अपर सचिव सुनीलश्री पांथरी की ओर से 25 जनवरी को सजा में छूट का जारी आदेश सभी जेलों में पहुंच गया है। नैनीताल जिला जेल में बंद सुरेंद्र सिंह, सतीश भारद्वाज व मंजर खान को सजा में दो माह, मनोज कुमार को 15 दिन व विकास सिंह को एक माह की छूट मिली है। उप कारागार हल्द्वानी के कैदी समद को एक माह, सरवरी बेगम, संतोष, इमरान, सूरज उर्फ सोनू, प्रेम सिंह राणा, साजिद, मनीष व रिंकू को सजा में 15 दिन की छूट मिली है। अल्मोड़ा जिला कारागार के कैदी प्यार सिंह को दो माह, हरीश सिंह को एक माह, दिल बहादुर सिंह, गुमान सिंह, वीरेंद्र कुमार, बिजेंद्र कुमार, दीपक राम, बहादुर राम, जगत सिंह उर्फ जसवंत सिंह, सूरजकुमार, गणेश सिंह टोलिया को 15 दिन और पदम कुमार को सजा में एक माह की छूट शासन ने दी है।

यह भी पढ़ें : केंद्र से मिले 345 करोड़ रुपये, एम्स की तर्ज पर 300 बेड का बनेगा रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज 

यह भी पढ़े : पीएफ का पैसा निकालना अब और भी आसान, बस इन स्‍टेप्‍स को करें फॉलो

chat bot
आपका साथी