एरीज में इंजीनियर मोहित ने केबीसी में 6.40 लाख के साथ जीता बिग बी का दिल

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के कंप्यूटर इंजीनियर मोहित जोशी ने कौन बनेगा करोड़पति के सैट पर ब्रहमांड की रोचक जानकारियां देकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को मोहित कर दिया। उन्होंने क्विज में 6.40 लाख रूपये की रकम जीती।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 12:05 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 12:05 PM (IST)
एरीज में इंजीनियर मोहित ने केबीसी में 6.40 लाख के साथ जीता बिग बी का दिल
एरीज में इंजीनियर मोहित ने केबीसी में 6.40 लाख के साथ जीता बिग बी का दिल

जागरण संवाददाता, नैनीताल : आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के कंप्यूटर इंजीनियर मोहित जोशी ने कौन बनेगा करोड़पति के सैट पर ब्रहमांड की रोचक जानकारियां देकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को मोहित कर दिया। उन्होंने क्विज में 6.40 लाख रूपये की रकम जीती।

केबीसी पर उनका कार्यक्रम दो दिन टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान उनसे 12 प्रश्न पूछे गए। जिनमें उन्होंने 11 प्रश्नों के सही जवाब देकर यह इनाम जीता। उन्होंने अपनी चारों लाइफ लाइन इस्तेमाल की और 12वें प्रश्न का उत्तर नहीं होने के कारण उन्हें क्विट करना पड़ा। इस दौरान अंतरिक्ष के रहस्यों को लेकर अमिताभ बच्चन ने उनसे अनेक जानकारियां ली। जिनके बारे में सुनकर बिग बी ने आश्चर्य व्यक्त किया। गैलेक्सी की दूरियां, तारों व क्रैब नेब्यूला के बारे में मोहित ने कई जानकारियां दी। मोहित की बातों से मोहित होकर एकबार अमिताभ बच्चन यहां तक कहा कि इतनी रोचक बातें सुनकर अब गेम न खेलकर अंतरिक्ष की बातें ही सुनते रहें।

बिग बी ने एरीज की एशिया की सबसे बड़ी ऑप्टिकल 3.6 मीटर की दूरबीन के बारे में अनेक जानकारियां ली और कहा कि देश में अंतरिक्ष के अध्ययन को स्थापित इस दूरबीन पर गर्व होता है। मोहित जोशी का इस दूरबीन की स्थापना संबंधी कार्य में भी अहम योगदान रहा है। इस दूरबीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम से एक्टिवेट किया था। मोहित जोशी की इस उपलब्धि पर एरीज के निदेशक प्रो दीपांकर बनर्जी, डा शशिभूषण पांडे, डा ब्रजेश कुमार, डा अमितेश ओमर, डा एसके गुप्ता व अर्जुन चिलवाल आदि ने अन्य ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी