बेटे को कुचलने के 13 वें दिन हाथी ने मां को भी किया घायल

युवक को कुचलकर मौत के घाट उतारने के 13 वें दिन हाथी ने युवक की मां पर भी हमला कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

By BhanuEdited By: Publish:Thu, 12 Oct 2017 03:23 PM (IST) Updated:Thu, 12 Oct 2017 08:57 PM (IST)
बेटे को कुचलने के 13 वें दिन हाथी ने मां को भी किया घायल
बेटे को कुचलने के 13 वें दिन हाथी ने मां को भी किया घायल

हल्द्वानी, [जेएनएन]: युवक के कुचलने के बाद हाथी ने 13 वें दिन उसकी मां को भी हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

गौलापार के किशन नगरी में रहने वाले बटाईदार भीम सिंह को पिछले महीने 30 सितंबर की शाम को हाथी ने कुचल दिया था। एक अक्टूबर को भीम सिंह की मृत्यु हो गई थी। 

आज भीम सिंह का पिपलपानी संस्कार भी था। सुबह उसकी 60 वर्षीय वृद्ध मां तारा देवी घर के पास के जंगल मे शौच करने गई थी। करीब साढ़े सात बजे अचानक पीछे से हाथी ने हमला कर दिया। हाथियों का झुंड देख ग्रामीणों के हो हल्ला मचाने पर हाथी घायल तारा देवी को छोड़कर जंगल मे भाग गए। ग्रामीणों की मदद से घायल तारा देवी को सुशीला देवी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गम्भीर बनी है। 

यह भी पढ़ें: राजाजी पार्क हुआ हार्इटेक, तीसरी आंख से होगी हाथियों की निगहबानी 

यह भी पढ़ें:  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में आपसी संघर्ष में मादा हाथी की मौत

यह भी पढ़ें: देहरादून के बालावाला में एक घंटे तक हाथियों ने मचाया उत्पात

chat bot
आपका साथी