pithoragarh by election चुनाव प्रचार का शाेर थमा, पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना

पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर थम चुका है। इसी के साथ प्रत्‍याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 24 Nov 2019 12:11 PM (IST) Updated:Sun, 24 Nov 2019 12:11 PM (IST)
pithoragarh by election चुनाव प्रचार का शाेर थमा, पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना
pithoragarh by election चुनाव प्रचार का शाेर थमा, पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना

पिथौरागढ़, जेएनएन : पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर थम चुका है। इसी के साथ प्रत्‍याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा की चुनावी सभा के बाद पार्टी प्रत्याशी चंद्रा पंत ने भाजपाइयों के साथ रोड शो किया। वहीं 36 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं।

36 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना

25 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए दूरस्थ क्षेत्रों की 36 पोलिंग पार्टियां शनिवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने पार्टियों को रवाना करते हुए कहा कि मतदान कर्मी चुनाव आयोग के निर्देशों के पालन में कोई कोताही न बरतें। केएनएयू राइंका में मतदान कार्मिकों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। बूथों के लिए रवाना होने वाले मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें। उन्होंने कार्मिकों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि इनके पालन में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। रविवार को शेष 109 पार्टियां रवाना होंगी। उन्होंने कहा कि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट कानून व्यवस्था बनाए रखें। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी तुषार सैनी, रिटर्निंग आफीसर तुषार सैनी आदि मौजूद थे।

प्रत्याशियों के व्यय का तीसरा मिलान पूरा

चुनाव प्रेक्षक कल्याण नाथ ने शनिवार को पार्टी प्रत्याशियों के व्यय पंजिका का तीसरा मिलान किया। खर्च में भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत 11.21 लाख रुपये खर्च कर सबसे आगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी 7.30 लाख खर्च कर दूसरे स्थान पर हैं और सपा प्रत्याशी 4.64 लाख खर्च के साथ तीसरे स्थान पर हैं। व्यय प्रेक्षक कल्याण नाथ ने स्थैतिक टीमों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

भाजपा ने किया रोड शो

शनिवार को रामलीला मैदान से शुरू हुआ भाजपा को रोड शो सिमलगैर, गांधी चौक, सिल्थाम होते हुए केमू स्टेशन तक पहुंचा। रोड शो में सांसद अजय टम्टा, राज्य मंत्री रेखा आर्या, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, विधायक विशन सिंह चुफाल, लोहाघाट के विधायक पूरन फल्र्याल, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, भूपेश पंत, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, गणेश भंडारी, महिमन कन्याल, गीता पंत, मोहन नगरकोटी, गिरीश जोशी,  राजेश शर्मा, रघुवीर सिंह, सुभाष जोशी, एलएम भट्ट, राकेश देवलाल, महिला जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट नम्रता बोहरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

कांग्रेस ने भी झोंकी ताकत

प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंकी। पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में प्रत्याशी अंजू लुंठी ने नगर के आसपास के गांवों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान भुवन पांडेय, जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, ऋषेंद्र महर, मुकेश पंत, दीपक तिवारी, दीपक लुंठी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। अपराह्न को प्रत्याशी अंजू लुुंठी ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ पूरे नगर में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता थे। सायं से घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : पिथौरागढ़ उपचुनाव की रैली में पहुंचे सीएम, नारा न शोरगुल, हाथों में झंडा लेकर पहुंची जनता

यह भी पढ़ें : राज्य की सरकार ने किसानों से किया धोखा : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी

chat bot
आपका साथी