Sawan Somvar : शिव का जलाभिषेक, एक-एक करके श्रद्धालुओं को मिला मंदिरों में प्रवेश

आस्था के महासावन में शिव के जलाभिषेक के लिए शिवालयों में भक्त पहुंच रहे हैं। हालांकि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कम ही लोग घरों से निकल रहे हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 01:05 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 01:05 PM (IST)
Sawan Somvar :  शिव का जलाभिषेक, एक-एक करके श्रद्धालुओं को मिला मंदिरों में प्रवेश
Sawan Somvar : शिव का जलाभिषेक, एक-एक करके श्रद्धालुओं को मिला मंदिरों में प्रवेश

हल्द्वानी, जेएनएन : आस्था के महासावन में शिव के जलाभिषेक के लिए शिवालयों में भक्त पहुंच रहे हैं। हालांकि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कम ही लोग घरों से निकल रहे हैं। चंद्र मास सावन के तीसरे और सौर मास सावन के पहले सोमवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में भक्तों ने शिव का पूजन किया। शिवलिंग में जल अर्पित किया गया। 

हल्‍द्वानी शहर के आंवलेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, पीपलेश्वर महादेव, मुखानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर, मंगल पड़ाव प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों ने पूजा की। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश दिया गया। वैसे एहतियातन लोग खुद ही घरों से कम निकल रहे हैं। पंडितों की अपील का भी असर हुआ है। दैनिक जागरण ने भी अपने पाठकों से घर पर ही शिव का जलाभिषेक करने की अपील की थी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जलाभिषेक किया। 

ऐसे करें पूजा 

सुबह जल्‍दी उठे और साफ कपड़े पहनकर कर तैयार हो जाएं।  पूजा स्‍थान की अच्‍छे तरह से सफाई करें और गंगाजल का का छिड़काव करें।  संभव हो तो आसपास के मंदिर पर जाकर दूध या जल से अभिषेक करें।  भोलेनाथ का चंदन का तिलक लगाएं। उन्‍हें सुपारी, बेलपत्र, फल'फूल आदि अर्पित करें।   दीपक जलाकर भोलेनाथ का ध्‍यान करें। ओम नम: शिवाया का जाप करते रहें। 

यह भी पढें 

कुमाऊं में 20 नए पॉजिटिव मिले, यूएस नगर में कुल संक्रमितों की संख्या 729 हुई x 

chat bot
आपका साथी