युवक का मिला क्षत विक्षत शव, पत्नी से चल रहा था विवाद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

लापता युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पुलिस जहा उसकी नशे के कारण मौत बता रही है। वही परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया था।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 02:07 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 02:07 PM (IST)
युवक का मिला क्षत विक्षत शव, पत्नी से चल रहा था विवाद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
युवक का मिला क्षत विक्षत शव, पत्नी से चल रहा था विवाद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

किच्छा, जेएनएन : लापता युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पुलिस जहा उसकी नशे के कारण मौत बता रही है। वही परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विनोद तिवारी उम्र 35 पुत्र हरि दत्त तिवारी निवासी बंडिया पिछले तीन दिनों से लापता था। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार रात पुलिस को पुराना बरेली रोड पर हरयाणा फार्म के पास एक क्षत विक्षत शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुच कर जानकारी ली। शव को जानवरों ने नोच दिया था। जिससे चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया था।

पुलिस की सूचना पर विनोद के परिजनों ने मौके पर पहुच कर उसकी शिनाख्त कर दी। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि विनोद नशे का आदि था और नशे की झोंक में वह गिरा और उठ नही पाया। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

chat bot
आपका साथी