आइआइएम के स्टार्टअप की फंडिंग के लिए आगे आया कृषि मंत्रालय, 1.23 करोड़ की किस्त जारी

IIM kashipur आइआइएम काशीपुर फीड के 22 स्टार्टअप को 1.23 करोड़ की पहली किस्त केंद्रीय कृषि मंत्रालय की तरफ से जारी की गई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 10:30 AM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 10:30 AM (IST)
आइआइएम के स्टार्टअप की फंडिंग के लिए आगे आया कृषि मंत्रालय, 1.23 करोड़ की किस्त जारी
आइआइएम के स्टार्टअप की फंडिंग के लिए आगे आया कृषि मंत्रालय, 1.23 करोड़ की किस्त जारी

काशीपुर, अभय पांडेय : स्टार्टअप इनोवेशन के क्षेत्र में प्रयास करने वालों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। आइआइएम काशीपुर फीड के 22 स्टार्टअप को 1.23 करोड़ की पहली किस्त केंद्रीय कृषि मंत्रालय की तरफ से जारी की गई है। यहां से 2019 में साहस और सक्षम अभियान के तहत कुल 30 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया था। इनमें 22 स्टार्टअप का चयन फंड के लिए किया गया। कुल 3.5 करोड़ रुपये की फंडिंग की जानी है।

आइआइएम फीड डिपार्टमेंट के सीईओ शिवेन दास ने बताया कि केंद्र की तरफ से जारी पहली किस्त मिल गई है। इसे हर स्टार्टअप के सीसी अकाउंट में डाला जाएगा। इससे वे अपनी सोच को आसानी से साकार कर सकेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश, एमपी, बिहार, महाराष्ट्र और पंजाब तक के भी युवा हैं जिन्होंने यहां से प्रशिक्षण लेकर स्टार्टअप का प्रोजेक्ट तैयार किया है।

आइआइएम फीड के सीईओ शिवेन दास ने बताया कि पिछले सत्र के 22 स्टार्टअप के लिए कृषि मंत्रालय की तरफ से पहला फंड जारी कर दिया गया है। इससे आइआइएम से प्रशिक्षित स्टार्टअप को अपने व्यवसाय आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ऐसे होता है सक्षम व साहस प्रोग्राम के लिए चयन

केंद्रीय कृषि मंत्रालय की तरफ से इस प्रोग्राम को फंङ्क्षडग और स्पासंर किया जाता है। सक्षम और साहस योजना में 50-50 बेस्ट आइडिया चयनित किए जाते हैं। सक्षम में पहले से तैयार स्टार्टअप को चुना जाता है। जबकि साहस के तहत नए स्टार्टअप को आगे बढ़ाने का मौका दिया जाता है। फीड टीम के डायरेक्टर सफल बत्रा का कहना है एक अच्छा स्टार्टअप 100 से 500 लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से लोगों को रोजगार से जोड़ सकता है।

2020 में मिलेंगे 75 स्टार्टअप

आइआइएम काशीपुर की फाउंडेशन फॉर इनोवेशन इंटरप्रेन्योरशिप (फीड) ङ्क्षवग ने इस बार देश भर से 75 नए स्टार्टअप का चयन किया है। इसमें सक्षम साहस और दृष्टि प्रोग्राम के तहत चयन किया गया है। कोविड काल के बावजूद ऑनलाइन क्लास के जरिये प्रशिक्षण शुरू किया गया है।

chat bot
आपका साथी