Nainital Coronavirus Update कुमाऊं में पांच और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

Nainital Coronavirus Update कुमाऊं में सोमवार को पांच और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें दो केस नैनीताल जिले और तीन ऊधमसिंहनगर में पॉजिटिव मिले।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 07:37 AM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 08:08 PM (IST)
Nainital Coronavirus Update कुमाऊं में पांच और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
Nainital Coronavirus Update कुमाऊं में पांच और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

हल्‍द्वानी, जेएनएन : Nainital Coronavirus Update कुमाऊं में सोमवार को पांच और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें दो केस नैनीताल जिले और तीन ऊधमसिंहनगर में पॉजिटिव मिले। अब नैनीताल जिले में कोेराना संक्रमितों की कुल संख्या 470, यूएसनगर जिले में 232, चंपावत में 54, बागेश्वर में 81, पिथौरागढ़ में 65 और अल्मोड़ा में 176 मामले सामने आ चुके हैं। कुमाऊं में अभी तक 10 लोगों की मौत हुई है।

कुमाऊं में जिलेवार कोरोना का ग्राफ 

नैनीताल : जिले में सोमवार को दो रिपोर्ट पॉजिटिव आए। दोनों महिलाएं गर्भवती हैं। नैनीताल जिले में 340 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबिक 126 केस एक्टिव हैं। जिले में अब तक कोरोना से तीन लोगों की जान जा चुकी है। जिले में अब तक कुल 5780 लोगों के टेस्ट हुए हैं।

ऊधमसिंनगर : जिले में सोमवार को तीन और नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 231 हो गई है। वर्तमान में 81 केस सक्रिय हैं। 147 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कुल टेस्‍ट की संख्‍या 8322 हो चुके हैं।

चम्पावत : चम्पावत जिले में रविवार को चंपावत एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में पॉजिटिव की तादात 54 पहुंच गई है। इनमें से 47 लोग स्वस्थ्य होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं अब छह एक्टिव केस हो गए हैं। जिले में रिकवरी की दर बेहतर है। यहां अब तक एक संक्रमित की मौत हुई है। वहीं 1139 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।

अल्मोड़ा : शनिवार को 11 और संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 176 व सक्रिय केस हो गया है। जिनमें 146 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में वर्तमान में कुल सक्रिय केस 27 बचे हैं, जबकि दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। 

बागेश्वर : शनिवार को नए सकमितों के मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 81 हो गई है। 54 लाेगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में कुल 27 केस सक्रिय हैं। जिले में अब तक कुल 1359 लोगों के सैंपल जांंच को लिए जा चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक एक मरीज की मौत हुई है। 

पिथौरागढ़ : जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 65 है। 50 रोगी स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमाने में कुल 15 केस सक्रिय हैं। जिजे में अभी तक कुल 1674 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए जा चुके हैं। फिलहाल अब तक किसी की कोरोना के कारण मौत नहीं हुई है। 

सीमा पर संचार सेवा के मामले में नेपाल से पिछड़ा भारत, करोड़ों का राजस्व जा रहा नेपाल 

44 साल बाद दोबारा उत्तराखंड पहुंची पहाड़ी बया, असम के काजीरंगा में भी है बसेरा  

chat bot
आपका साथी